फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mumbai Policearrested three persons in a case phone snatching of actress Nikita Dutta

मुंबई पुलिस: अभिनेत्री निकिता दत्ता से मोबाइल छीनने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Tue, 14 Dec 2021 12:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 14 Dec 2021 12:03 PM IST
सार

निकिता ने सोशल मीडिया के जरिए अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया था साथ ही बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। 
 

विज्ञापन
Mumbai Policearrested three persons in a case phone snatching of actress Nikita Dutta
निकिता दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री निकिता दत्ता से मोबाइल फोन छीनने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। निकिता ने सोशल मीडिया के जरिए अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया था साथ ही बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


निकिता ने बताया था कि घटना 28 नवंबर रात की है। वह बांद्रा की 14 नंबर सड़क पर रात करीब 7:45 बजे पैदल चल रही थीं। इसी दौरान पीछे से दो बाइक सवार आए और उनके सिर पर थपथपाया जिससे उनका ध्यान भटक गया। इसका फायदा उठाकर एक बदमाश ने निकिता के हाथ से फोन छीन लिया। इससे पहले कि निकिता कुछ कर पातीं, वो दोनों वहां से भाग निकले। पहले तो निकिता को कुछ समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है। जबतक उन्होंने खुद को संभाला और उनके पीछे भागने की कोशिश की तबतक वे बहुत दूर निकल चुके थे। 
विज्ञापन


निकिता ने आगे कहा था, ‘मैंने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कर दी। ये मैसेज मैं इसलिए लिख रही हूं ताकि मैं आप सभी को आगाह कर सकूं। मैं आशा करती हूं कि ऐसा किसी और के साथ ना हो. मेहनत से कमाए गए पैसों से लिए आपकी कीमती चीजें किसी और की गलती से दूर ना चली जाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed