फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mumbai Police arrested Agisilos Demetriades, brother of Arjun Rampal partner Gabriella Demetriades in Goa

Drug Case: अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड का भाई गोवा में गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने इस मामले में की कार्रवाई

Thu, 21 Apr 2022 08:38 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 08:38 PM IST
सार

मुंबई पुलिस ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई एगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को मुंबई पुलिस ने गोवा में हिरासत में ले लिया है।
 

विज्ञापन
Mumbai Police arrested Agisilos Demetriades, brother of Arjun Rampal partner Gabriella Demetriades in Goa
एगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स - फोटो : Instagram

विस्तार

आज गुरुवार को मुंबई पुलिस ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई एगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को गोवा में हिरासत में ले लिया है। एगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स के खिलाफ यह कार्रवाई पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम के तहत की गई है। बता दें कि इस अधिनियम के तहत किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नशीले पदार्थों और नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार में लिप्त होने से रोकने के लिए आदेश पारित किया जाता है।

विज्ञापन

पिछले साल पारित जारी किया गया था आदेश
एगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई ने पिछले साल 21 सितंबर को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (पीआईटीएनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक आदेश जारी किया गया था।" इसके बाद डेमेट्रियड्स ने इस साल 28 मार्च को बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा पीठ में आदेश को चुनौती दी थी लेकिन उनकी याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन


मुंबई लाकर आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा
एगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स हाई कोर्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, लेकिन के मंगलवार को शीर्ष अदालत ने भी उनकी आवेदन को खारिज कर दिया। इसके बाद हिरासत के आदेशानुसार एगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स मुंबई पुलिस ने गुरुवार को गोवा में हिरासत में ले लिया। अधिकारी के मुताबिक, कि डेमेट्रियड्स को मुंबई लाए जाने के बाद उसे शहर की आर्थर रोड जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed