{"_id":"6177b399a8c862657706e0fc","slug":"mumbai-drug-case-aryan-khan-sameer-wankhede-wife-kranti-wankhede-press-conference-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समीर वानखेड़े की पत्नी का आरोपों पर पलटवार: क्रांति रेडकर ने कहा- हमें लटकाने, जलाकर मार देने की धमकियां मिल रही हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
समीर वानखेड़े की पत्नी का आरोपों पर पलटवार: क्रांति रेडकर ने कहा- हमें लटकाने, जलाकर मार देने की धमकियां मिल रही हैं
Tue, 26 Oct 2021 01:21 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:21 PM IST
सार
क्रांति रेडकर ने कहा, "मुझे लगता है कि समीर जी ने जिन कलाकारों को रेड किया है, उनमें दो से तीन फीसदी ही कलाकार हैं बाकी सब ड्रग्स पेडलर्स हैं। ऐसे में उन पर लगे किसी भी तरह के आरोप सही साबित नहीं होंगे।"
विज्ञापन
समीर और क्रांति रेडकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनसीबी अफसर समीर वानखेडे़ पर राजनीतिक हमलों के बीच उनकी पत्नी क्रांति रेडकर ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यहां उन्होंने अपने पति पर लगे आरोपों के जवाब दिए। क्रांति ने कहा, "समीर वानखेड़े इन सब विवादों से बाहर आ जाएंगे क्योंकि सच की ही जीत होती है। जो आरोप लगे हैं, वे साबित नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
क्रांति ने हालिया समय में अपने परिवार को मिली धमकियों का जिक्र करते हुए कहा, "हमें बहुत तकलीफ होती है। दूसरे राज्यों से कोई आता है और हमें धमकाता है। हमें हमारे राज्य में सुरक्षित महसूस होना चाहिए। समीर वानखेड़े विरोधी लोग हमें बहुत तकलीफ देते हैं। हमें लटकाया जाएगा, हमें जला देंगे, ऐसी धमकियां मिलती हैं। हमें जान का खतरा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रांति ने आगे कहा, "हमें सुरक्षा मिली है, उसके हम शुक्रगुजार हैं। मुझे मेरे बच्चे, मेरे परिवार को धमकाया जा रहा है। कोई हमें देखता भी है तो हमें लगता है कि ऐसा क्यों हो रहा है। फेक अकाउंट्स से हमें ट्रोल किया जाता है।
मराठी अभिनेत्री से जब नवाब मलिक और राजनीतिक हमलों के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "समीर वानखेड़े के खिलाफ लोग काम कर रहे हैं। मुझे ऐसा लगता है कि समीर जी कि जो काम करने की शैली है उससे काफी परेशानी हो रही है। उन्हें (आरोप लगाने वालों को) लगता है कि समीर जी की वजह से उन्हें परेशानी न हो और उनका काम चलता रहे।"
क्रांति ने राजनीतिक दलों की साजिश को लेकर किए गए सवाल पर कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि कौन-कौन उनके पीछे हैं, ये बताने के लिए मैं बहुत छोटी हूं। लेकिन समीर इतने कोऑपरेटिव हैं कि जीत सच्चाई की ही होगी।" जब एक रिपोर्टर ने पूछा कि समीर वानखेड़े पर आरोप लग रहे हैं कि वे भाजपा की कठपुतली हैं। इस पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि समीर जी ने जिन कलाकारों को रेड किया है, उनमें दो से तीन फीसदी ही कलाकार हैं बाकी सब ड्रग्स पेडलर्स हैं। उन पर किसी तरह के राजनीतिक आरोप कभी साबित नहीं होंगे।
वहीं, इस मामले में एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की बहन यास्मीन ने कहा कि नौकरशाह के जन्म प्रमाण पत्र की तलाश करने वाला नवाब मलिक कौन होता है? हमें मौत, धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। मुझे लगता है कि मुझे भी हर रोज झूठे सबूत पेश करने चाहिए।
Mumbai | Who's he (Nawab Malik) to look for a bureaucrat's birth certificate? His research team calls a picture posted in Bombay from Dubai...We're receiving death, threat calls. I feel I should also present false evidence...everyday: Yasmeen, NCB officer Sameer Wankhede's sister pic.twitter.com/ypaIzWtDae
— ANI (@ANI) October 26, 2021