ड्रग्स केस: अभिनेता एजाज खान की जमानत याचिका खारिज, मार्च में हुई थी गिरफ्तारी
- एक्टर एजाज खान की जमानत याचिका हुई खारिज।
- ड्रग्स केस में एनसीबी ने मार्च में किया था गिरफ्तार।
- बटाटा गैंग का हिस्सा होने का था आरोप।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस में भाग ले चुके एजाज खान की जमानत याचिका मुंबई की एस्प्लांडे कोर्ट ने खारिज कर दी है। एजाज को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स केस में 31 मार्च को गिरफ्तार किया था। अप्रैल से एजाज जेल में हैं और अब एक्टर की जमानत याचिका दूसरी बार खारिज की गई है। इससे पहले भी एजाज खान ने जमानत याचिका दायर की थी।
Actor Ajaz Khan's bail application rejected by Mumbai's Esplanade Court. He was arrested in connection with a drugs case.
— ANI (@ANI) July 6, 2021
एजाज के लोखंडवाला स्थित आवास पर एनसीबी ने छापा मारा था और ड्रग्स बरामद की थी। लगभग आठ घंटों तक पूछताछ के बाद एनसीबी ने एक्टर को गिरफ्तार किया था। एजाज खान पर बटाटा गैंग का हिस्सा होने का आरोप लगा था।
ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी के बाद एजाज खान कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल, एजाज खान को अभी जेल में ही रहना पड़ेगा। बता दें, ये पहली बार नहीं है जब एजाज खान को किसी गंभीर मामले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले एजाज को मानहानि और अभद्र टिप्पणी के मामले में 18 अप्रैल 2020 को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
एजाज ने फेसबुक लाइव के दौरान कहा था कि देश में होने वाली हर घटना के लिए जिम्मेदार एक मुस्लिम को ही माना जाता है। इस दौरान उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी को इसका जिम्मेदार ठहराया था। एजाज का कहना था कि ये सब कोरोना से लोगों का ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है। एजाज खाक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। एजाज खान टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' में साथी कंटेस्टेंट्स के साथ मारपीट के बाद भी सुर्खियों में आए थे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो एजाज खान ने साल 2007 में सीरियल 'निम्बो का' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह श्शश...कोई है, कहानी हमारे महाभारत की, दीया और बाती सहित अन्य सीरियल में नजर आए। बिग बॉस सीजन सात में वह वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर पहुंचे थे और सेकेंड रनरअप रहे थे। बॉलीवुड में एजाज खान ने फिल्म लम्हा, रक्त चरित्र, बादशाह और टेंपर में काम किया है।