{"_id":"69d3874b690d252bd90011a6","slug":"mukesh-rishi-reaction-on-proposed-reservation-for-women-in-parliament-calling-it-a-very-good-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'बहुत खुश हूं'; संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के प्रस्ताव वाले विधेयक पर मुकेश ऋषि ने दिया रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बहुत खुश हूं'; संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के प्रस्ताव वाले विधेयक पर मुकेश ऋषि ने दिया रिएक्शन
Mon, 06 Apr 2026 03:49 PM IST
Jyoti Raghav
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Raghav
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:49 PM IST
सार
Mukesh Rishi: लोकप्रिय एक्टर मुकेष ऋषि ने संसद में महिलाओं के लिए प्रस्तावित 33 प्रतिशत आरक्षण का समर्थन किया है। आगामी दिनों में होने वाले संसद के विशेष सत्र से पहले उन्होंने इसे महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व की दिशा में एक बहुत अच्छा कदम बताया है।
विज्ञापन
मुकेेश ऋषि
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला आरक्षण कानून को जल्द से जल्द लागू करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। 16 अप्रैल को बुलाए गए संसद सत्र में महिला आरक्षण कानून से जुड़े संशोधन विधेयक पेश किए जाने की तैयारी है। सरकार कानूनी रूप से 2029 के लोकसभा चुनाव में 33 फीसदी महिला आरक्षण लागू करना चाहती है। हाल ही में एक्टर मुकेश ऋषि ने इस पर रिएक्शन दिया और इसकी सराहना की।
विज्ञापन
'आखिरकार हम इस मुकाम तक पहुंच गए'
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में मुकेश ऋषि ने संसद में महिलाओं के लिए प्रस्तावित 33% आरक्षण का समर्थन किया है। उन्होंने खुशी जताते हुए इसे वर्षों की मेहनत के बाद हासिल की गई एक बड़ी उपलब्धि बताया। एक्टर ने कहा, 'यह बहुत खुशी की बात है। हम कई वर्षों से कोशिश कर रहे थे और भले ही इसमें समय लगा हो, लेकिन आखिरकार हम इस मुकाम तक पहुंच ही गए। जो होना तय था, अब वही हो रहा है'।
विज्ञापन
84 साल की उम्र में जिम में एक्सरसाइज करते रंजीत का वीडियो हुआ वायरल, बेटी के एक कमेंट ने कैसे जगाया जोश
विज्ञापन
एक्टर बोले- 'महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रहीं'
मुकेश ऋषि ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू किया जा रहा है। मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। चाहे वह चिकित्सा हो, खेल हो, सेना हो या विमानन। वे हर चीज में बेहतरीन कर रही हैं'। सामाजिक सोच पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, 'एक ही सीमा थी और वह यह सोच थी कि वे एक निश्चित दायरे से आगे नहीं बढ़ सकतीं'।
'महिलाएं कुछ भी हासिल कर सकती हैं'
उन्होंने आगे कहा, 'समाज को यह समझने में समय लगा कि महिलाएं कुछ भी हासिल कर सकती हैं'। एक्टर ने खेल के क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों पर भी बात की और कहा कि उनकी सफलता से देश का गौरव बढ़ता है। मुकेश ऋषि ने राजनीतिक भागीदारी में शिक्षा और योग्यता की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, 'राजनीति में शिक्षा की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आज महिलाएं शिक्षित और सक्षम हैं। उनमें ज्ञान या समझ की कोई कमी नहीं है'।