{"_id":"597ee1954f1c1b044c8b4c28","slug":"mubarakan-and-indu-sarkar-box-office-collection-day-3","type":"story","status":"publish","title_hn":" 'मुबारकां' ने पकड़ी रफ्तार, 'इंदु सरकार' का हुआ बुरा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मुबारकां' ने पकड़ी रफ्तार, 'इंदु सरकार' का हुआ बुरा हाल
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 31 Jul 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
mubarakan
इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म 'मुबारकां' को समीक्षकों ने अच्छी रेटिंग दी है और देखने लायक बताया है। कुल 2350 स्क्रीन पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 5.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन 7.38 करोड़ अपने नाम किए।
विज्ञापन
तीसरे दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 10.37 करोड़ की कमाई की। इस हिसाब से फिल्म का अब तक का कलेक्शन 22.91 करोड़ पहुंच गया है।
#Mubarakan Fri 5.16 cr, Sat 7.38 cr, Sun 10.37 cr. Total: ₹ 22.91 cr. India biz... Growth on Sun [vis-à-vis Fri]: 100.97%.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 31, 2017विज्ञापन
'मुुबारकां' में अनिल और अर्जुन के अलावा इलियाना डिक्रूज, अथिया शेट्टी और नेहा शर्मा अहम भूमिकाओं में हैं। अर्जुन कपूर का इस फिल्म में डबल रोल है जबकि अनिल कपूर ने उनके चाचा का किरदार निभाया है। रियल लाइफ में भी वो अर्जुन के चाचा हैं।
विज्ञापन
वहीं मधुर भंडारकर निर्देशित फिल्म 'इंदु सरकार' ने पहले दिन 1.42 करोड़ रुपये का बिजनेस किया जबकि दूसरे दिन 1.25 करोड़ और इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 2.50 करोड़ पहुंच गई है।