{"_id":"6496fedb4c228c505d08f6ee","slug":"mtv-roadies-19-rhea-chakraborty-on-facing-challenging-times-in-life-says-i-have-been-labelled-with-many-names-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rhea Chakraborty: जिंदगी के मुश्किल दौर का जिक्र करती नजर आईं रिया, बोलीं- लोगों ने खूब बातें बनाईं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rhea Chakraborty: जिंदगी के मुश्किल दौर का जिक्र करती नजर आईं रिया, बोलीं- लोगों ने खूब बातें बनाईं
Sat, 24 Jun 2023 08:12 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 24 Jun 2023 08:12 PM IST
सार
चर्चित शो 'एमटीवी रोडीज-कर्म या कांड' में रिया चक्रवर्ती पॉजिटिविटी को लेकर बात करती नजर आईं। रिया ने अपने पुराने दिनों को याद किया।
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : social media
विस्तार
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती इन दिनों अपने कमबैक को लेकर चर्चा में हैं। रिया चक्रवर्ती की जिंदगी फिर पटरी पर लौट रही है। करीब तीन साल के बाद उन्होंने छोटे पर्दे के जरिए वापसी की है। इन दिनों वह एमटीवी के शो रोडीज 11 में जज बनी नजर आ रही हैं। इस बीच अभिनेत्री ने अपने जिंदगी के मुश्किल और चुनौतीपूर्ण समय का जिक्र किया।
विज्ञापन
एक्ट्रेस ने कही यह बात
चर्चित शो 'एमटीवी रोडीज-कर्म या कांड' में रिया चक्रवर्ती पॉजिटिविटी को लेकर बात करती नजर आईं। रिया ने अपने पुराने दिनों को याद किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'बहुत सारे लोग बहुत सी बातें बनाएंगे। मुझ पर कई नामों का लेबल लगाया गया और मेरे बारे में कई बातें कही गई हैं। लेकिन, क्या मैं उन लेबलों को स्वीकार करूंगी? क्या मैं उनकी वजह से अपनी जिंदगी में रुकूंगी? बिलकुल भी नहीं, उन्हें जाने दो। कौन हैं वो?'
विज्ञापन
BB OTT 2: पलक पुरसवानी करेंगी अविनाश सचदेव को बेनकाब! एक्स जोड़े के बीच हुआ जमकर बवाल
विज्ञापन
मेकर्स पर फूटा गुस्सा
एक बार फिर वर्क फ्रंट पर एक्टिव होने के बाद जहां रिया के फैंस काफी खुश हैं। वहीं, रिया के एमटीवी रोडीज शो का हिस्सा होने के बाद से सुशांत सिंह राजपूत के फैंस काफी नाराज हैं। एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया। शो में रिया को बतौर जज लिए जाने पर यूजर्स ने मेकर्स पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की।
Filmy Wrap: बैन हटने पर भी काठमांडू में नहीं चल रही 'आदिपुरुष' और 'इमरजेंसी' का टीजर जारी, पढ़ें फिल्मी खबरें
सोनू सूद कर रहे होस्ट
बात 'एमटीवी रोडीज 19 कर्म या कांड' की करें तो यह तीन जून 2023 से एमटीवी और जियो सिनेमा पर हर शनिवार और रविवार शाम 7 बजे प्रसारित हो रहा है। इस सीजन का थीम 'कर्म या कांड' है। इस नए सीजन में रिया चक्रवर्ती के अलावा गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला भी गैंग लीडर हैं। वहीं सोनू सूद शो को होस्ट कर रहे हैं।
Munna Bhai 3: 'मुन्ना भाई 3' पर अरशद वारसी का चौंकाने वाला बयान, क्या नहीं बन पाएगी फिल्म?