फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mrunal Thakur playing ishaan khatter sister in Raja Krishna Menon film Pippa

Pippa: ईशान खट्टर की बहन के रोल में दिखेंगी मृणाल ठाकुर, राजा कृष्ण मेनन का ये होगा अगला कदम

Wed, 06 Oct 2021 03:46 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 06 Oct 2021 03:46 PM IST
सार

बड़े परदे पर अपनी कामयाबी का सफर जारी रखने के लिए नेटफ्लिक्स की महात्वाकांक्षी वेब सीरीज ‘बाहुबली –बिफोर द बिगनिंग’ में शिवगामी का किरदार छोड़ देने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को अपनी अगली फिल्म में ईशान खट्टर की बहन का रोल मिला है। फिल्म में ईशान खट्टर भारतीय थलसेना के एक बड़े अफसर के किरदार में है।

विज्ञापन
Mrunal Thakur playing ishaan khatter sister in Raja Krishna Menon film Pippa
शूटिंग के दौरान मृणाल ठाकुर निर्देशक राजा कृष्ण मेनन के साथ - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विस्तार

बड़े परदे पर अपनी कामयाबी का सफर जारी रखने के लिए नेटफ्लिक्स की महात्वाकांक्षी वेब सीरीज ‘बाहुबली –बिफोर द बिगनिंग’ में शिवगामी का किरदार छोड़ देने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को अपनी अगली फिल्म में ईशान खट्टर की बहन का रोल मिला है। फिल्म में ईशान खट्टर भारतीय थलसेना के एक बड़े अफसर के किरदार में है। सत्य घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग इसके मुंबई और अमृतसर शेड्यूल में पूरी हो चुकी है। मृणाल ठाकुर और सोनी राजदान ने भी फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग इसी के साथ पूरी कर ली है। फिल्म के निर्देशक हैं राजा कृष्ण मेनन जिन्होंने बतौर निर्देशक अपना करियर साल 2003 में फिल्म ‘यूं ही’ से शुरू किया। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म ‘शेफ’ उनकी चर्चित फिल्में रही हैं। 

विज्ञापन


राजा कृष्ण मेनन जिस नई फिल्म के एक बड़े शेड्यूल की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है उसका नाम है ‘पिप्पा’। ये फिल्म ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब 'द बर्निंग चाफीस' पर आधारित है और इस फिल्म में ईशान खट्टर ब्रिगेडियर मेहता के किरदार में नजर आएंगे, जो 45वें कैवेलरी टैंक स्क्वाड्रन का हिस्सा रह चुके हैं। अपने भाई बहनों के साथ 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्व की ओर से मोर्चा संभालने वाले मेहता के भाई के किरदार में फिल्म 'पिप्पा' में दिखेंगी प्रियांशु पेन्युली और बहन का किरदार मृणाल ठाकुर ने निभाया है। फिल्म में संगीत ए आर रहमान का है।

विज्ञापन

Mrunal Thakur playing ishaan khatter sister in Raja Krishna Menon film Pippa
पिप्पा में मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म 'पिप्पा' की शूटिंग के अनुभवों के बारे में मृणाल कहती हैं, "फिल्म 'पिप्पा' की शूटिंग के दौरान मैंने बहुत अच्छा समय बिताया और बतौर अभिनेत्री बहुत कुछ सीखा। अपने किरदार की तैयारी के दौरान उस दौर की जानकारी हासिल करते हुए मुझे बहुत मजा आया। मैं ऐसी फिल्म का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं जो भारत की जीत को व्यक्तिगत रूप से दर्शाती है।"

Mrunal Thakur playing ishaan khatter sister in Raja Krishna Menon film Pippa
पिप्पा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म के अगले शेड्यूल में फिल्म के हीरो ईशान खट्टर और प्रियांशु पेन्युली के खास सीन फिल्माए जाने हैं और निर्देशक राजा कृष्ण मेनन इन दिनों इन्हें पूरा करने में दिन रात लगे हुए हैं। मलायलम अभिनेता टी पी माधवन के बेटे राजा कृष्ण मेनन की पढ़ाई लिखाई बेंगलुरू में हुई है। फीचर फिल्मों में आने से पहले उन्होंने विज्ञापन फिल्मों की दुनिया में लंबा समय बिताया है। फिल्मों का निर्देशन शुरू करने से पहले वह हिंदी फिल्मों के ट्रेलर एक्सपर्ट रह चुके हैं। ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘आर्मी’ और ‘लोफर’ जैसी फिल्मों के ट्रेलर राजा ने ही एडिट किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed