Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर करने जा रहीं कॉलीवुड डेब्यू, प्रोजेक्ट के लिए इस तमिल सुपरस्टार संग मिलाया हाथ?
मृणाल ठाकुर जल्द ही अपना कॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इसके लिए उनके तमिल सुपरस्टार संग हाथ मिलाने की खबर है।
विस्तार
छोटे से लेकर बड़े पर्दे तक पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वालीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों हालिया रिलीज वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आ रही हैं। मृणाल ने कई हिंदी समेत मराठी फिल्मों में काम किया है। वहीं, एक्ट्रेस ने साउथ फिल्म 'सीता रामम' की रिलीज के बाद जबर्दस्त सुर्खियां बटोरीं। 'सीता रामम' को आधुनिक समय की क्लासिक फिल्म माना जाता है। वहीं, अब मृणाल अपने कॉलीवुड डेब्यू को लेकर हेडलाइंस का हिस्सा बन गई हैं। एक्ट्रेस का यह प्रोजेक्ट काफी खास और बड़ा होने जा रहा है।
मृणाल ठाकुर का कॉलीवुड डेब्यू
तमिल फिल्म हलकों में ताजा चर्चा यह है कि मृणाल अब अपना कॉलीवुड डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मृणाल से एआर मुरुगादॉस के प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है, जिसमें शिवकार्तिकेयन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, डायरेक्टर-एक्टर की इस जोड़ी ने अब तक इन खबरों पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
Bawaal Trailer: 'बवाल' का दुबई में होगा धमाल! फैन इवेंट में लॉन्च होगा वरुण-जान्हवी की फिल्म का ट्रेलर
शिवकार्तिकेयन का वर्कफ्रंट
रिपोर्ट की मानें तो, शिवकार्तिकेयन, 'एसके 21' की शूटिंग पूरी करने के बाद इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे। वह इन दिनों कार्यक्रमों में भाग लेने के दौरान फिल्म के लिए अपना हेयर स्टाइल छिपा रहे हैं, और इसने सिनेप्रेमियों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है। 'मावीरन' एक्टर की अगली रिलीज है। यह एक्शन ड्रामा फिल्म 14 जुलाई को स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है।
Animal Postpone: रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए बुरी खबर! फिल्म 'एनिमल' की रिलीज डेट टली
मृणाल ठाकुर का वर्कफ्रंट
वहीं, मृणाल ठाकुर की बात करें तो वह फिलहाल वेब स्टोरी 'लस्ट स्टोरीज 2' में अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। इसके अलावा वह स्टार नानी की 30वीं फिल्म में व्यस्त हैं, जो क्रिसमस 2023 के मौके पर रिलीज होने वाली है। इतना ही नहीं मृणाल, विजय देवरकोंडा की 13वीं फिल्म का भी हिस्सा हैं, जिसकी शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है।