फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mrs Chatterjee vs Norway ott release date out know when and where to watch Rani Mukerji film

Mrs Chatterjee vs Norway: अब OTT पर धूम-धड़ाका करेगी रानी की मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे, जानें कब देगी दस्तक

Fri, 12 May 2023 03:22 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 12 May 2023 03:22 PM IST
सार

रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फिल्म में रानी की एक्टिंग और कहानी को काफी पसंद किया गया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म असलफल रही थी।

विज्ञापन
Mrs Chatterjee vs Norway ott release date out know when and where to watch Rani Mukerji film
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग और कंटेंटे की जमकर तारीफ हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स से खूब सराहना भी मिली थी। अब मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे को ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया गया है। रानी मुखर्जी ने मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के साथ लंबे वक्त बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की। फिल्म में उन्होंने एक मां का दमदार किरदार निभाया, जो अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। फिल्म में रानी की परफॉर्मेंस की हर तरह तारीफ हुई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

विज्ञापन

अब शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की रिलीज की घोषणा कर दी है। प्लेटफॉर्म ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की अपडेट शेयर करते हुए बताया कि मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे 12 मई से नेटफ्लिक्स पर यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mrs Chatterjee vs Norway ott release date out know when and where to watch Rani Mukerji film
'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की स्ट्रीमिंग अपडेट शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा, "एक निडर मां, अपने बच्चों के प्रति उसका अटूट प्यार और एक लगातार चलने वाला संघर्ष। मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में रानी मुखर्जी को दुनिया से रूबरू होते हुए देखें, नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दी गई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन

Mrs Chatterjee vs Norway ott release date out know when and where to watch Rani Mukerji film
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म को बनाने के लिए सागरिका चक्रवर्ती की किताब ‘द जर्नी ऑफ ए मदर’ का सहारा लिया गया है। 2011 की घटना है। नॉर्वेजियन चाइल्ड वेलफेयर सर्विसेज ने ‘बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार’ के आरोप में सागरिका के दो बच्चों को उनसे जबरन ले लिया। दो साल के अथक संघर्ष के बाद वह अपने बच्चों को दोबारा हासिल कर सकीं। भारत के विदेश मंत्रालय को भी इस मामले में दखल देना पड़ा। नॉर्वे सरकार और अपने पति के परिवार के खिलाफ सागरिका ने पूरे दम-खम से कानूनी लड़ाई लड़ी और आखिरकार अपने दोनों बच्चों को वापस पाया। ‘मिसेस चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ फिल्म के केंद्र में यही घटना है। फिल्म में मुख्य किरदार का नाम देविका चैटर्जी है। पर्दे पर इस किरदार को निभाया है रानी मुखर्जी ने। वहीं उनके पति की भूमिका में हैं टालीवुड के अभिनेता अनिर्बान भट्टाचार्य।

यह भी पढ़ें: नागा चैतन्य के 'दुर्भाग्यपूर्ण' वाले बयान पर एक्स वाइफ सामंथा का पलटवार? सुर्खियों में क्रिप्टिक नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed