Odyssey Screening: ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में टॉम हॉलैंड का जलवा; भारतीय फैंस काे लेकर कही बड़ी बात
Movie The Odyssey Screening: जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ दुनिया भर के अलावा भारतीय सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी। इस फिल्म की शुक्रवार को एक स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में हुई। इस मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट और डायरेक्टर स्क्रीनिंग में मौजूद दिखे लेकिन सबसे ज्यादा जलवा एक्टर टॉम हॉलैंड ने बिखेरा। उन्होंने इस मौके पर भारतीय फैंस के लिए एक खास बात कही।
विस्तार
फिल्म 'द ओडिसी' का भारतीय दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज शुक्रवार को इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई। इस मौके पर अभिनेता टॉम हॉलैंड, डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन के अलावा फिल्म की बाकी स्टार कास्ट भी नजर आईं। ‘द ओडिसी’ के प्रचार के बीच भारतीय फैंस ने टॉम हॉलैंड की हिट फिल्म ‘स्पाइडर मैन’ के अनोखे पोस्टर मुंबई की सड़कों पर लगाए। यहां देखिए, स्क्रीनिंग और फैंस के पोस्टर्स की झलक-
‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में छा गए टॉम हॉलैंड
‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन के अलावा बाकी लोग भी मौजूद थे लेकिन पैपराजी के बीच चर्चा सिर्फ एक्टर टॉम हाॅलैंड की थीI पैपराजी उनकी ही फोटो लेने के लिए उत्साहित दिखे।
टॉम हॉलैंड ने स्क्रीनिंग में कहा, 'मैं दिल से आपका शुक्रिया अदा करता हूं कि आपने हमेशा हमारा इतने खुले दिल, खुशी, उत्साह, शालीनता और प्यार के साथ स्वागत किया है। भारत में दर्शक जैसा माहौल और जोश सिनेमा हॉल में लाते हैं, वैसा कहीं और देखने को नहीं मिलता।'
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Actor Tom Holland says, "From the bottom of my heart, thank you for always welcoming us with such open arms, happiness, excitement, grace and love. No one brings an energy to a movie theatre as you do here in India..." https://t.co/LlTf3CNJ20 pic.twitter.com/61mBZbiNHn
— ANI (@ANI) July 10, 2026
फैंस ने भी टॉम को दिया अनोखा सरप्राइज
फिल्म ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग के लिए टॉम हॉलैंड भारत आए थे मगर उनकी फिल्म ‘स्पाइडर मैन’ के फैंस यहां ज्यादा हैं। ऐसे में मुंबई की सड़कों पर फैंस ने अलग-अलग अंदाज में ‘स्पाइड मैन’ मूवी के पोस्टर लगाए थे। इन पोस्टर पर फनी अंदाज में स्लोगन लिखे थे।
कब रिलीज होगी फिल्म ‘द ओडिसी’?
मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' 17 जुलाई 2026 को रिलीज होने जा रही है। पहली बार क्रिस्टोफर नोलन ने अपनी किसी फिल्म की स्क्रीनिंग भारत में की है।