फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   movie Review of Emraan Hashmi film Tigers

जनहित में जारी: दहाड़ नहीं म्याऊं है इमरान हाशमी की ‘टाइगर्स’

Thu, 22 Nov 2018 09:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
movie Review of Emraan Hashmi film Tigers
Emraan Hashmi - फोटो : social media
2001 में रिलीज़ हुई लगान तो याद होगी, शायद ये याद न हो कि ऑस्कर्स में विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के मुकाबले में नो मैन्स लैंड ने इसे हराकर खिताब जीत लिया था। इस फिल्म के निर्देशक डेनिस टेनोविक की फिल्म टाइगर्स ज़ी5 ओटीटी पर रिलीज़ हुई है। एक तरफ ऑस्कर और दूसरी तरफ चार साल से रिलीज़ का इंतज़ार करती एक फिल्म जो अंत में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकी।
विज्ञापन


दिक्कत ये नहीं है कि इमरान का बॉक्स ऑफिस पर सोलो हीरो के तौर रुतबा खत्म है या फिर एक पाकिस्तानी सेल्समैन की सच्ची कहानी पर बनी फिल्म को खरीदने वाले नहीं है। दिक्कत ये है कि ये फिल्म दर्शकों से जुड़ नहीं पाती। मल्टीनेशनल कंपनियों के मकड़जाल में उलझी इंसानियत के तार सुलझाती टाइगर्स की मेकिंग कमर्शियल सिनेमा जैसी है भी नहीं। नायक अयान दूध का पाउडर बनाने वाली बड़ी कंपनी में काम करता है और दुनिया को बताना चाहता है कि कैसे एक कंपनी का का लालच करोड़ों बच्चों की जान का दुश्मन बन गया है।
विज्ञापन


डेनिस टेनोविक ने जो कथ्य चुना है वह हीरो के दर्द से जुड़ने नहीं देता। कभी वकील तो कभी उस पर फिल्म बनाने वाले उसके दावों पर सवाल उठाते रहते हैं। वह कहता है कि मुझे समझने के लिए पहले मेरे परिवार को समझना होगा, लेकिन समझने को कोई तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल पहले हिंदी सिनेमा के टॉप 10 नायकों में शुमार रहे इमरान हाशमी की ये फिल्म अगर तब रिलीज होती तो विषय भी सामयिक रहता और कलाकारों का करिश्मा भी। कलाकार तो अपना काम कर गए लेकिन ऑस्कर जीतना आसान है, दर्शकों का दिल जीतना उतना आसान नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed