Video: हॉट देसी लुक में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मौनी रॉय का ग्लैमरस वीडियो, लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
अभिनेत्री मौनी रॉय आए दिन अपनी स्टाइलिंग और ड्रेसेज को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस अपनी शादी-शुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में थीं। वह हमेशा नए-नए अवतारों में नजर आती हैं, चाहे फिर बात शार्ट डेस की हो या साड़ी की। उनकी खूबसूरती सभी में देखने लायक होती है। एक बार फिर अभिनेत्री के एक वायरल होते वीडियो में उनका ग्लैमरस अंदाज फैंस को इंप्रेस कर रहा है।
किलर लुक में मौनी
अपनी शादी की सारी रस्में निभाने के बाद एक बार फिर अभिनेत्री अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मौनी हमेशा ध्यान रखती हैं कि उनके फैंस को उनकी हर खबर मिलती रहे। उनके शूट के समय रिकॉर्ड हुआ एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौनी मैटेलिक ब्राउन कलर की साड़ी ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ पहने नजर आ रही हैं। ज्वैलरी के नाम पर उन्होंने केवल मांग टीका और अपने हाथ में रिंग्स पहनी हुई हैं। वह इस वीडियो में अपने शूट के लिए जाती नजर आ रही हैं।
उनकी यह वीडियो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। वह इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। लोगों को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है।