फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Most Expensive Songs From Tu Hi Re To Srivalli Party All Night Oo Antava Chammak Challo Ram Chahe Leela

Most Expensive Songs: 'श्रीवल्ली' से 'छम्मक छल्लो' तक इन गानों पर खर्च हुए करोड़ों, एक के बजट में तो बन जाती पूरी फिल्म

Sun, 12 Jun 2022 09:59 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 12 Jun 2022 09:59 PM IST
सार

किसी भी फिल्म में गाने बहुत जरूरी होते हैं। ऐसे में फिल्म निर्माता गानों को हिट बनाने के लिए उन पर करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अब तक ऐसे कई गाने बनाए गए हैं, जिनका बजट करोड़ों में था। आज हम आपको उन्हीं गानों के बारे में बताएंगे। 

विज्ञापन
Most Expensive Songs From Tu Hi Re To Srivalli Party All Night Oo Antava Chammak Challo Ram Chahe Leela
अब तक के सबसे महंगे गाने - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म इंडस्ट्री में बड़े बजट की फिल्में बनना तो आम बात हैं, लेकिन अब निर्माता गानों पर भी करोड़ों रुपये खर्च करते हैं। गाने किसी भी फिल्म में एक अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में गानों को फिल्माने के लिए मेकर्स पानी की तरह पैसा बहाते हैं। कई बार इन गानों का बजट इतना बड़ा होता है कि एक पूरी फिल्म उस बजट में बन जाए। आज इस रिपोर्ट में हम आपको उन गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बनाने में करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं और वो अब तक के सबसे महंगे गानों की लिस्ट में शुमार हैं। आइए देखते है पूरी लिस्ट..

विज्ञापन

तू ही रे
रजनीकांत की फिल्म '2.0' का यह गाना अब तक का सबसे महंगा गाना है। इस फिल्म में रजनीकांत रोबोट के अवतार में दिखाई दिए थे, वहीं उनके अलावा फिल्म में अक्षय कुमार और एमी जैक्सन ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। जानकारी के मुताबिक इस गाने को बनाने में 20 करोड़ रुपये की लागत आई थी। इसमें बेहतरीन वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया था और 10 दिनों में चार अलग-अलग सेट पर इसे शूट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊ अंटावा
'पुष्पाः द राइज' के इस गाने में समांथा रुथ प्रभू का बोल्ड अवतार देखने को मिला था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 'ऊ अंटावा' में समांथा का डांस और अल्लू अर्जुन के साथ केमिस्ट्री ने धमाल मचा दिया था। इस गाने के हिंदी वर्जन भी हिट साबित हुआ था। इस गाने की लागत साढ़े छह करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन

श्रीवल्ली
फिल्म 'पुष्पाः द राइज' ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। फिल्म के गाना 'श्रीवल्ली' को दर्शकों को खूब प्यार मिला था और यह हिट साबित हुआ था। इस गाने को जावेद अली ने गाया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे बनाने में पांच करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

पार्टी ऑल नाइट
अक्षय कुमार की फिल्म ‘बॉस’ का गाना ‘पार्टी ऑल नाइट’ बॉलीवुड के सबसे महंगे गानों में से एक है। इस गाने को 600 विदेशी मॉडल्स के साथ बैंकॉक के एक क्लब में फिल्माया गया था।वहीं, पॉपुलर सिंगर योयो हनी सिंह ने इसे अपनी आवाज दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

राम चाहे लीला
संजयलीला भंसाली की फिल्म 'रामलीलाः गोलियों की रासलीला' के इस गाने में प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। गाने में प्रियंका का अंदाज और डांस दर्शकों को काफी पसंद आया था। वहीं, इसे बनाने में करीब छह करोड़ रुपये की लागत आई थी।


 

किलीमंजारों
इस लिस्ट में रजनीकांत की फिल्म 'रोबोट' का नाम भी शामिल है। यह '2.0' का पहला पार्ट थी। इस फिल्म में भी वह रोबोट के किरदार में नजर आए थे। वहीं, उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन दिखाई दी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के गाने 'किलीमंजारों' को बनाने में चार करोड़ रुपये लगे थे।

छम्मक छल्लो
शाहरुख खान और करीना कपूर की फिल्म 'रा.वन' के गाने 'छम्मक छल्लो' को भी बनाने में करोड़ों खर्च हुए थे। फिल्म में शाहरुख खान सुपर हीरो के अवतार में नजर आए थे। इस गाने के लिए हॉलीवुड के मशहूर सिंगर एकोन को भारत बुलाया गया था। खबरों के मुताबिक इसे बनाने में तीन करोड़ रुपये लगे थे।

तू मेरी मैं तेरा
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के गाने 'तू मेरी मैं तेरा' लोगों को बनाने में भी करोड़ों खर्च हुए थे। इस गाने को करीब 18 से 20 लोकेशन पर फिल्माया गया था, जिसके चलते इस पर करीब 5.5 करोड़ रुपये का खर्च आया। वहीं, गाने को शूट करने में 11 दिन लग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed