फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   most expensive Indian film to be released 11 january

11 को रिलीज होगी सबसे महंगी यह भारतीय फिल्म

Fri, 21 Dec 2012 04:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 21 Dec 2012 04:35 PM IST
विज्ञापन
most expensive Indian film to be released 11 january

साऊथ के जाने-माने अभिनेता और निर्देशक कमल हसन द्वारा निर्देशित फिल्म 'विश्वरुपम' 11 जनवरी को रिलीज हो रही है। यह फिल्म एक साथ तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज होगी। 150 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म को भारत में बनी अब तक की सबसे महंगी फिल्म कहा जा रहा है। फिल्म में कमल हसन मुख्य भूमिका में दिखेंगे। इस एक्शन सस्पेंस फिल्म में उनके साथ फिल्म निर्देशक शेखर कपूर भी अभिनय करते नजर आएंगे। इतनी महंगी फिल्म होने की वजह से 'विश्वरूपम' अपनी रिलीज के पहले से ही चर्चा में हैं।

विज्ञापन


खास बात यह है कि 'विश्वरूपम' के साथ 11 जनवरी को दो और बड़ी फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। यह फिल्म 'मटरु की बिजली का मनडोला' और 'जिला गाजियाबाद' हैं। स्टारकॉस्ट और विषय की वजह से यह फिल्में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। 'विश्वरुपम' के साथ दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के डीटीएच अधिकार भी बेच दिए गए हैँ। रिलीज के दिन से ही इस फिल्म को डीटीएच के माध्यम से देखा जा सकेगा। फिल्म इंडस्ट्री में यह एक नया प्रयोग है।
विज्ञापन


 रिलीज का अधिकार डीटीएच को सौंपने पर पीवीआर सहित कुछ और मल्टीप्लेक्स कमल हसन से नाराज हो गए हैं। उन्होंने इस फिल्म को अपने यहां न दिखाने का फैसला लिया है। हिंदी भाषी क्षेत्रों में इस फिल्म के वितरण का काम एकता कपूर देख रही हैं। अब यह देखना मजेदार होगा कि दो बड़ी फिल्मों के साथ रिलीज हो रही यह फिल्म कैसा कारोबार कर पाती है। खासकर तब जब इसे पर्याप्त ऑडी नहीं मिलेंगी। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग अमेरिका और कनाडा में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेखर कपूर इस फिल्म में अभिनय करते दिखेंगे। इस बारे में कमल हसन ने कहा है कि मैं और शेखर कई सालों से साथ काम करना चाह रहे थे। हमने तय किया था कि हम एक दूसरे की फिल्म में काम करेंगे लेकिन ये बात टलती रही। इस बार तो मैंने जिद्द ही पकड़ ली।  मैंने शेखर से कहा कि या तो आप मेरी फिल्म में काम करो या फिर मैं आपकी में करूंगा, वो झट से मान गए। फिल्म में उनका किरदार शानदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed