फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   morbi bridge collapse irrfan khan film madaari movie scene viral after incident

Morbi Bridge: 'मदारी' में दिखी थी पुल और भ्रष्टाचार की कहानी, हादसे के बाद इरफान खान की फिल्म का सीन वायरल

Mon, 31 Oct 2022 07:41 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 31 Oct 2022 07:41 PM IST
सार

गुजरात में पुल टूटने की घटना  के बाद इरफान खान की फिल्म मदारी का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें  दिखाया गया है कि देश में कैसे भ्रष्टाचार के जरिए पुल गिरता है।

विज्ञापन
morbi bridge collapse irrfan khan film madaari movie scene viral after incident
मोरबी हादसा और मदारी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते रविवार को गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना पुल अचानक गिर गया। जिस समय ये हादसा हुआ उस वक्त पुल पर करीब 500 से 700 लोग मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  अब तक करीब 150 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस घटना के बाद से पुल को लेकर सियासत जारी है। 

विज्ञापन

रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे क्षमता से पांच गुना अधिक लोगों के चढ़ने और सेल्फी लेने की होड़ में मच्छु नदी पर बना पुल गिर गया। लगातार चले राहत और बचाव कार्य के बाद अब तक करीब 150 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। इन सबके बीच दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फिल्म मदारी का एक सीन सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है, जिसमें दिखाया गया है कि देश में कैसे भ्रष्टाचार के जरिए पुल गिरता है। और इरफान खान उन दोषियों को सबक सिखाते हैं।


इसे भी पढ़ें- Kangana Ranaut: एक्ट्रेस ने पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि, जल्द निभाएंगी पूर्व पीएम का किरदार
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल मदारी फिल्म में इरफान खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में एक पुल गिरता है और उसके नीचे दबकर इरफान खान का बेटा मर जाता है। जिसके बाद वह इस भ्रष्टाचार के लिए सरकार को दोषी मानते हुए गृहमंत्री का अपहरण कर लेता है। इस फिल्म में इरफान खान उन लोगों को सजा दिलाना चाहते हैं जो इस भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इरफान खान नेता और ठेकेदार सभी के साथ एक डरावना खेल खेलते हुए उनसे सच उगलवाते हैं।


विज्ञापन

मदारी फिल्म के जरिए डायरेक्टर ने यही संदेश देने की कोशिश की थी कि जिस तरह एक जमूरा बंदर को नचाता है, उसी तरह सत्ता के लोग आम लोगों को नचाते हैं और अपने काबू में रखने की कोशिश करते हैं। इस फिल्म के जरिए इरफान खान ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया था। मदारी में इरफान खान के अलावा विशेष बंसल और जिमी शेरगिल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed