फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Monty Sharma Birthday Jab Se Tere Naina chhabila Hum Hain Hindustani Bollywood Hit Songs Composed by Monty Sharma

Monty Sharma Birthday: मॉन्टी शर्मा ने बॉलीवुड के कई गानों में दिया है बेतरीन संगीत, सुनिए उनके कंपोज किए ये सॉन्ग

Sun, 17 Apr 2022 09:24 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 17 Apr 2022 09:24 AM IST
सार

हिंदी सिनेमा के जाने-माने संगीतकार मॉन्टी शर्मा 17 अप्रैल को 52 वां अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरूआत की बोर्ड प्लेयर के रूप में की थी और इसके बाद बॉलीवुड के कई दिग्गजों के साथ काम किया है। सुनिए उनके कंपोज किए कुछ गाने

विज्ञापन
Monty Sharma Birthday Jab Se Tere Naina chhabila  Hum Hain Hindustani  Bollywood Hit Songs Composed by Monty Sharma
मॉन्टी शर्मा - फोटो : social media

विस्तार

हिंदी सिनेमा के जाने-माने संगीतकार मॉन्टी शर्मा 17 अप्रैल को 52 वां अपना जन्मदिन मनाएंगे। इन्होंने पांच साल की उम्र में अपने दादा पंडित राम प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में संगीत सीखना शुरू कर दिया था। मॉन्टी प्रसिद्ध संगीतकार प्यारेलाल शर्मा के भतीजे हैं। ऐसे में उन्हें हमेशा से ही संगीत का माहौल मिला था। मॉन्टी शर्मा ने अपने करियर की शुरूआत की बोर्ड प्लेयर के रूप में की थी और इसके बाद बॉलीवुड के कई दिग्गजों के साथ काम किया है। उन्हें सांवरिया, ब्लैक जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन संगीत के लिए जाना जाता है। तो चलिए सुनते हैं उनके कंपोज किए कुछ सॉन्ग...

विज्ञापन

सांवरिया फिल्म- 'जब से तेरे नैना'
साल 2007 में आई फिल्म सांवरिया में मॉन्टी ने अपने संगीत से गानों में चार चांद लगा दिए थे। फिल्म भले ही हिट न रही हो लेकिन इसका गाना जब से तेरे नैना लोगों की जुबान पर चढ़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हम हैं हिंदुस्तानी सॉन्ग
मॉन्टी शर्मा का ये गाना जोश और जुनून से भर देता है। कोविड के टाइम में बना ये गाना लोगों को मन की शक्ति देने के लिए बनाया गया है। ये गाना मॉन्टी शर्मा ने अपने खुद के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया था।

विज्ञापन

व्हाट्सअप माई ब्रो सॉन्ग
साल 2008 में आई फिल्म हीरोज में सलमान खान और उनके छोटे भाई सोहेल खान नजर आए थे। इस फिल्म का गाना व्हाट्सअप माय ब्रो एक एनर्जेटिक सॉन्ग है।

छबीला सॉन्ग
सांवरिया फिल्म का गाना छबीला, रणबीर कपूर और रानी मुखर्जी पर फिल्माया गया है। मॉन्टी शर्मा द्वारा कंपोज किया गया ये गाना भी काफी हिट हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed