फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Monday Flashback: when shakti kapoor being slapped three times during mawaali shoot he wanted to quit Industry

Monday Flashback: जब फिल्म के सेट पर शक्ति कपूर को पड़े थे तीन थप्पड़, इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन

Mon, 04 Sep 2023 07:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 04 Sep 2023 07:46 AM IST
सार

शक्ति कपूर ने एक बार एक शो के दौरान खुलासा किया था कि फिल्म के सेट पर उनके तीन थप्पड़ लगे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़कर चले जाने का मन बना लिया था।

विज्ञापन
Monday Flashback: when shakti kapoor being slapped three times during mawaali shoot he wanted to quit Industry
शक्ति कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शक्ति कपूर ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अधिकतर वह खलनायक के रोल में नजर आए हैं। इसके अलावा कॉमेडी किरदार में भी शक्ति कपूर ने अपनी खास पहचान बनाई। कई बड़े स्टार्स के साथ फिल्में करने वाले शक्ति कपूर के साथ एक बार कुछ ऐसा हुआ था कि उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का इरादा कर लिया था। एक बार खुद शक्ति कपूर ने इस बात का खुलासा किया था। आखिर क्या थी इसकी वजह? आइए जानते हैं...

विज्ञापन

कॉमेडी शो में सुनाया था दिलचस्प किस्सा
शक्ति कपूर एक बार मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। इस शो में एक्टर हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों के साथ नजर आए थे। सभी कलाकारों ने अपने करियर से जुड़े दिलचस्प किस्से सुनाए। इस दौरान शक्ति कपूर ने उस दौर को याद किया जब फिल्म 'मवाली' की शूटिंग के दौरान उन्हें ताबड़तोड़ थप्पड़ पड़े थे, इस बेइज्जती के बाद एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया था।
Maharaja Exclusive: आमिर के बेटे की पहली ही फिल्म डिब्बे में, इन पांच कारणों से नहीं रिलीज हो रही ‘महाराजा'

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार पड़े तीन थप्पड़
शक्ति कपूर ने खुलासा किया, 'मैंने पेंटल के साथ अपनी पहली कॉमेडी फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' की थी। यह सच में एक बेहतरीन फिल्म थी, इसलिए जब राज सिप्पी ने मुझसे कॉमेडी रोल के लिए संपर्क किया तो मुझे ऐसा लगा जैसे मेरी विलेन वाले किरदारों के लिए तारीफें हो रही हैं तो फिर वह मुझे क्यों पसंद कर रहे हैं?' वह भी कॉमेडियन? उसके बाद मैंने साल 1983 में 'मवाली (Mawaali)' नाम की एक फिल्म की। जब मैं फिल्म में अपना पहला शॉट दे रहा था तो कादर खान ने मुझे जोरदार थप्पड़ मारा और मैं जमीन पर गिर पड़ा। फिर दूसरे शॉट में अरुणा ईरानी ने मुझे थप्पड़ मारा और मैं जमीन पर गिर पड़ा। तीसरी बार भी ऐसा ही हुआ'।
Celebs: इन एक्ट्रेस ने किया अपनी बीमारी का खुलासा, किसी ने झेली डिप्रेशन की मार तो कोई हुआ डायबिटीज का शिकार

विज्ञापन

वीरू देवगन की सलाह पर रुके
शक्ति कपूर ने आगे बताया था कि उन थप्पड़ों की बरसात के बाद वह अपने करियर को लेकर टेंशन में आ गए थे। उन्होंने कहा, 'इस हादसे से गुजरने के बाद मैं यह सोचकर परेशान हो गया कि मेरा करियर खत्म हो गया है? के. बापैया फिल्म का निर्देशन कर रहे थे और कादर खान भी फिल्म का हिस्सा थे। मैं कादर खान के पास गया और उनसे कहा, 'मैं आपके पैर पड़ता हूं, कृपया मेरा शाम का टिकट बुक करा दें। मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहता। मेरा करियर खत्म हो गया है और मैंने अभी तक शादी भी नहीं की है'। इसके बाद  शक्ति कपूर ने बताया कि वह अजय देवगन के पिता और एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की सलाह पर बॉलीवुड में रुके।
Joe Jonas Sophie Turner: शादी के चार साल बाद तलाक लेंगे जो जोनस-सोफी टर्नर! रिश्ता टूटने की खबरों से मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed