{"_id":"64eb3af83e6b0521e10a2cc7","slug":"monday-flashback-when-amitabh-bachchan-was-upset-with-song-of-yarana-he-had-angry-rajesh-roshan-over-phone-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monday Flashback: जब 'याराना' के इस गाने को लेकर गुस्सा हो गए थे बिग बी, राजेश रोशन को सुनाई थी खरी-खरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Monday Flashback: जब 'याराना' के इस गाने को लेकर गुस्सा हो गए थे बिग बी, राजेश रोशन को सुनाई थी खरी-खरी
Mon, 28 Aug 2023 10:34 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 28 Aug 2023 10:34 AM IST
सार
राजेश रोशन ने एक बार यह किस्सा खुद साझा किया था। उन्होंने बताया था कि यह बात 70 से 80 के दशक की है, जब अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म के गानों की रिकॉर्डिंग के दौरान खुद स्टूडियो में मौजूद रहते थे।
विज्ञापन
राजेश रोशन-अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन हर काम संजीदगी से करते हैं। उनकी यही खूबी उन्हें खास बनाती है। यही वजह है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी उनके चाहने वालों की संख्या बेहिसाब है। बिग बी अपने काम को परफेक्ट बनाने में जरा सा भी समझौता नहीं करते हैं। एक बार तो वह राजेश रोशन पर इस कदर खफा हो गए थे कि फोन पर ही उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
घर नहीं जाते थे बिग बी?
राजेश रोशन ने एक बार यह किस्सा खुद साझा किया था। उन्होंने बताया था कि यह बात 70 से 80 के दशक की है, जब अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म के गानों की रिकॉर्डिंग के दौरान खुद स्टूडियो में मौजूद रहते थे। 1981 में याराना के दौरान भी अमिताभ अक्सर शूटिंग खत्म होने के बाद घर नहीं जाते, बल्कि रिकॉर्डिंग स्टूडियो चले जाते थे।
विज्ञापन
Sushmita Sen: शाहरुख या सलमान किसके साथ है सुष्मिता की जबर्दस्त केमिस्ट्री, एक्ट्रेस ने किया दिलचस्प खुलासा
विज्ञापन
फोन कर दिखाया था गुस्सा
राजेश रोशन ने बताया, ‘इस गाने (छूकर मेरे मन को) के पीछे का इतिहास बहुत बड़ा है। अमिताभ बच्चन अपनी शूटिंग खत्म करने के बाद मेरे म्यूजिक रूम में हमेशा आते थे। जब ये गाना बन रहा था तब वो फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में कलकत्ता चले गए। वहां से उन्होंने एक सुबह मुझे कॉल किया और कहने लगे कि ये गाना बहुत ही फास्ट बना है और वो इसे शूट नहीं कर पाएंगे।
Naseeruddin Shah: मेनस्ट्रीम सिनेमा को लेकर नसीरुद्दीन का बड़ा बयान, बोले- बर्बाद कर दिया दर्शकों का टेस्ट
बिग बी ने दिखाई विनम्रता
राजेश रोशन ने आगे बताया, ‘मैंने उनसे कहा कि मुझ पर विश्वास रखिए और इसे शूट कीजिए। फोन पर मैं उनके गुस्से को महसूस कर सकता था। लेकिन फिर भी उन्होंने गाने को बिल्कुल वैसा ही शूट किया जैसा वह है'। राजेश रोशन ने बिग बी के बारे में कहा कि उनके पास वह पावर था कि वह निर्देशक राकेश कुमार और म्यूजिक डायरेक्टर से कहकर गाने को बदल देते, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। किशोर कुमार ने जिस तरीके से इस गाने को गाया, उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।
Roadies 19: गौतम गुलाटी ने प्रिंस नरूला संग अपने संबंधों पर बात की, बोले- मेरे दिल में उसके लिए आज भी...