फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mona Singh opens up on Strict Restrictions During Jassi Jaissi Koi Nahin I was not allowed do waxing threading

Mona Singh: ‘जस्सी जैसी...’ के दौरान मोना सिंह को करना पड़ा था इन पाबंदियों का सामना, इस कारण रही थीं घर से दूर

Thu, 05 Oct 2023 01:26 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 05 Oct 2023 01:26 PM IST
सार

मोना सिंह ने बताया, 'मीडिया ने उस दौरान चुनौती दी थी कि वे मेरी असली पहचान, मेरा पता और असल जिंदगी में मैं कैसी दिखती हूं, इसका खुलासा कर देंगे  इसलिए, चैनल काफी घबरा गया था।

विज्ञापन
Mona Singh opens up on Strict Restrictions During Jassi Jaissi Koi Nahin I was not allowed do waxing threading
मोना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री मोना सिंह फिल्म और टीवी का एक जाना-माना चेहरा हैं। वर्ष 2003 मोना शो ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ से घर-घर मे फेमस हुई थीं। दर्शकों को यह शो काफी ज्यादा पसंद था। मोना सिंह को इस शो में उनके दमदार अभिनय और को-एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री के साथ स्ट्रॉन्ग केमिस्ट्री के लिए खूब तारीफ मिली थी। मोना ने हाल ही में एक बातचीत में खुलासा किया कि ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में उन्होंने अपने किरदार के लिए कैसे तैयारी की थी। साथ ही इस दौरान उन्हें कितनी पाबंदियों से गुजरना पड़ा था। 
विज्ञापन

पेट्रोलिंग करने पहुंचीं उर्फी जावेद! ड्रेस देख सदमे में फैंस
विज्ञापन


जस्सी के किरदार के लिए इन पाबंदियों से गुजरीं थीं मोना
मोना सिंह ने बातचीत के दौरान बताया, 'मुझे वैक्सिंग करने की परमिशन नहीं थी, कोई थ्रेडिंग नहीं, कोई आईब्रो नहीं और वह मेरे चेहरे पर ज्यादा बाल चिपका देते थे। मुझे अपना चेहरा ब्लीच करने की इजाजत नहीं थी। ये बहुत सारे रिस्ट्रिक्शन थे जिन्हें मुझे जस्सी का रोल करने के दौरान फॉलो करना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें क्यों कांजीवरम साड़ी ही पहनती हैं रेखा!


'जस्सी बनना काफी बड़ी उपलब्धि थी'
उनके को-स्टार्स भी यह नहीं जानते थे मोना की असली पहचान क्या है। मोना ने बताया, 'उस समय कॉन्ट्रेक्ट बहुत सख्त होते थे। मैं किसी को नहीं बता सकती थी कि असल जिंदगी में मैं कैसी दिखती हूं या मैं कौन हूं या मेरा नाम क्या है? शो के लिए मुझे पहला अवॉर्ड जसमीत वालिया के रूप में मिला था। यह मुझे मोना सिंह के रूप में नहीं मिला था। मुझे हैरानी होती थी जब लोग मुझे जानते हैं और मेरी ओर देखते हैं, लेकिन जस्सी बनना एक और बड़ी उपलब्धि थी क्योंकि यह शो बहुत पॉपुलर था।' 
The Archies: खुशी कपूर ने बताया कैसा है शाहरुख की बेटी संग उनका रिश्ता, शूटिंग के दिनों को याद कर किया साझा

मीडिया ने दी थी ये चुनौती
उन्होंने आगे बताया, 'मीडिया ने उस दौरान चुनौती भी दी थी कि वे मेरी असली पहचान, मेरा पता और असल जिंदगी में मैं कैसी दिखती हूं, इसका खुलासा कर देंगे  इसलिए, चैनल काफी घबरा गया था। इसके चलते उन्होंने मुझे घर से बाहर एक होटल में रहने के लिए कहा।' मोना ने कहा, 'मुझे एक होटल में रुकना पड़ा था, मेरी कारें बदलती रहती थीं और मैं हमेशा अपने होटल में जस्सी लुक में तैयार रहती थी और फिर अपने सेट पर जाती थी।’
बिग बॉस के घर में कोजी हुए ये कंटेस्टेंट

इन सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं मोना
बता दें कि मोना सिंह ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के अलावा ‘क्या हुआ तेरा वादा’ और ‘कवच’ जैसे कई पॉपुलर शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही वह 'कहने को हमसफर हैं' और 'एम.ओ.एम. - मिशन ओवर मार्स' जैसी वेब सीरीज में भी दिखाई दे चुकी हैं। अभिनेत्री ने आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ में भी सपोर्टिग रोल किए थे। हाल ही में वह पॉपुलर सीरीज ‘मेड इन हेवन सीजन 2’ में बुलबुल जौहरी के किरदार में दिखाई दी थीं।   
Raj Kundra: स्टैंडअप कॉमेडियन बन राज कुंद्रा ने उड़ाया खुद का मजाक, बोले- मेरा काम कपड़े उतारना नहीं पहनाना था
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed