फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mom ki gudiya actor ravi chopra aka ratan chopra dies

'मोम की गुड़िया' के अभिनेता रवि चोपड़ा का निधन, इलाज के लिए भी नहीं थे पैसे

Sun, 14 Jun 2020 06:19 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 14 Jun 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
mom ki gudiya actor ravi chopra aka ratan chopra dies
रवि चोपड़ा - फोटो : Social Media

1972 में आई फिल्म 'मोम की गुड़िया' के हीरो रतन उर्फ रवि चोपड़ा का निधन हो गया है। शुक्रवार की रात उन्होंने पंजाब के मलेर कोटला में अपने पुश्तैनी घर पर अंतिम सांस ली। वह पिछले लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके पास इलाज के लिए पैसे भी नहीं थे। इसी वजह से वह किसी अच्छे अस्पताल में अपना इलाज नहीं करा सके।

विज्ञापन


रवि चोपड़ा इतनी गरीबी से जूझ रहे थे कि उन्हें दो वक्त की रोटी के लिए भी कभी गुरुद्वारा तो कभी मंदिरों में लगने वाले लंगर पर निर्भर रहना पड़ता था। वह पिछले काफी समय से पंचकूला के सेक्टर- 26 में किराये के मकान में रह रहे थे। फिल्म अभिनेत्री तनूजा के साथ रतन चोपड़ा ने फिल्म ‘मोम की गुड़िया’ मुख्य भूमिका निभाई थी। उनकी मौत की पुष्टि उनकी गोद ली हुई बेटी अनीता ने की है।
विज्ञापन


रतन उर्फ रवि चोपड़ा का वास्तविक नाम अब्दुल जब्बार खान था। कहा जाता है कि 'मोम की गुड़िया' फिल्म करने के बाद उनके पास करीब 10 फिल्मों के ऑफर आए थे। इन फिल्मों में लोफर, आया सावन झूम के और जुगनू जैसी फिल्में शामिल हैं जिनमें बाद में अभिनेता धर्मेंद्र ने काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह फिल्मों के लिए मना करने लगे तो फिल्म निर्माताओं और निर्दशकों ने पूछा कि इतनी अच्छी फिल्में क्यों छोड़ रहे हो। तुम लकी हो कि तुम्हें इतनी फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं, तब रतन चोपड़ा का सिर्फ एक ही जवाब होता था, कि फिल्म में काम करने की जानकारी उन्होंने अपने घर वालों को नहीं दी है। जैसे ही फिल्म रिलीज हुई, तो उनकी दादी नाराज हो गईं और उन्होंने फिल्मों में काम करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed