फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mohit Suri Denies Reunion With With Aditya Roy Kapur After Aashiqui 2 And Malang Says We Met Only For Cricket

‘मलंग’ के बाद आदित्य रॉय कपूर के साथ नई फिल्म बना रहे मोहित सूरी? निर्देशक ने बताया सच; बोले- मेरी स्क्रिप्ट…

Tue, 06 Jan 2026 02:39 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 06 Jan 2026 02:39 PM IST
सार

Mohit Suri On Aditya Roy Kapur: ‘सैयारा’ की सफलता के बाद फैंस मोहित सूरी की अगली फिल्म की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। अब मोहित सूरी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी अगली फिल्म आदित्य रॉय कपूर के साथ है या नहीं, जानिए निर्देशक ने क्या बताया…

विज्ञापन
Mohit Suri Denies Reunion With With Aditya Roy Kapur After Aashiqui 2 And Malang Says We Met Only For Cricket
आदित्य रॉय कपूर और मोहित सूरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2025 में मोहित सूरी ने ‘सैयारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म दी। इसे मोहित की बड़े पर्दे पर वापसी माना गया। इसके बाद से ही फैंस मोहित सूरी के अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों ऐसी खबरें आईं कि मोहित ‘आशिकी 2’ और ‘मलंग’ के बाद एक बार फिर आदित्य रॉय कपूर के साथ कोई नया प्रोजेक्ट ला रहे हैं। अब इन खबरों पर मोहित सूरी की प्रतिक्रिया सामने आई है। जानिए निर्देशक ने क्या बताया…

विज्ञापन

आदित्य के लिए नहीं है स्क्रिप्ट
बॉम्बे टाइम्स के साथ हालिया बातचीत में मोहित सूरी ने आदित्य रॉय कपूर के साथ फिर से काम करने की खबरों को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि आदित्य रॉय कपूर और शाद रंधावा के साथ उनकी मुलाकात सिर्फ क्रिकेट खेलने के लिए होती है। निर्देशक ने कहा कि आदित्य मेरे घनिष्ठ मित्र हैं, लेकिन काम के सिलसिले में हमारी कभी मुलाकात नहीं हुई। जिस स्क्रिप्ट पर मैं काम कर रहा हूं, वह अभी तैयार भी नहीं है और उस पर कोई चर्चा भी नहीं हुई है। मैं जो स्क्रिप्ट लिख रहा हूं, वह आदित्य रॉय कपूर के लिए नहीं है। स्क्रिप्ट और कलाकारों के फाइनल हो जाने के बाद ही मैं सब कुछ बताऊंगा।

विज्ञापन

आदित्य रॉय कपूर भी कर चुके हैं इंकार
इससे पहले आदित्य रॉय कपूर भी मोहित सूरी के साथ काम करने की खबरों को खारिज कर चुके हैं। आदित्य का कहना है कि मोहित और मेरी मुलाकात सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही होती है, जहां मैं उसे क्लीन बोल्ड कर देता हूं। इसलिए वहां से मुझे कोई रोल मिलने वाला नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः 'एक कहानी सदियों पुरानी', मस्ती भरा राहु-केतु का ट्रेलर रिलीज; इस अंदाज में दिखे पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा

पहली बार यशराज के साथ बनाई फिल्म
2005 में आई फिल्म 'जहर' से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने वाले मोहित सूरी ने भट्ट कैंप के साथ मिलकर कई हिट फिल्में दी हैं। पिछले साल वो पहली बार यशराज फिल्म्स के साथ ‘सैयारा’ लेकर आए। इसमें अनीत पड्डा और अहान पांडे जैसे नए कलाकार साथ नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज हिट साबित हुई। ये पिछले साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed