फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Modi asked to manoj, stay away from the masala Movies

मोदी ने जारी किया मनोज तिवारी के लिए फरमान

Sat, 29 Nov 2014 08:57 AM IST
Updated Sat, 29 Nov 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
Modi asked to manoj, stay away from the masala Movies

अभिनेता से सांसद बने भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ सुथरी फिल्में करने को कहा है। मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक, मोदी ने मनोज तिवारी से कम बजट वाली मसाला फिल्मों से दूर रहने की सलाह दी।

विज्ञापन


मोदी के आने के बाद से बीजेपी से जुड़े ग्लैमर वर्ल्ड के चेहरों को नई नियमावलियां थमा दी गई हैं। इसमें स्मृति इरानी, परेश रावल और मनोज तिवारी जैसे कई नाम हैं। 
विज्ञापन

नरेन्द्र मोदी देखना चाहते हैं भोजपुरी फिल्म

Modi asked to manoj, stay away from the masala Movies

मनोज तिवारी उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं। मनोज तिवारी ने कहा,"मोदी जी से मेरी बात हुई। उन्होंने भोजपुरी फ‌िल्मों से दूर रहने की सलाह कतई नहीं दी, लेकिन ये जरूर कहा कि मैं ऐसी फ‌िल्में करूं जिन्हें वो देख सकें।"

मनोज तिवारी ने आगे कहा, "वो चाहते हैं कि हम साफ सुथरी सामाजिक संदेश देने वाली भोजपुरी फ‌िल्में करें।" मनोज तिवारी ने कहा कि वो भोजपुरी को सरकारी भाषा का दर्जा दिलाना चाहते हैं।

भोजपुरी स्टार को मिलती ही कहां हैं साफ सुथरी फिल्में

Modi asked to manoj, stay away from the masala Movies
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहें लेकिन भोजपुरी फिल्मों की सच्चाई यही है कि आज भोजपुरी में साफ सुथरी फिल्में न के बराबर बनती हैं। तो भोजपुरी स्टार को साफ सुथरी फिल्में मिलने का सवाल ही नहीं उठता। वहीं ज्यादातर भोजपुरी स्टार पर्दे पर चमक बिखेरने के बाद बॉलीवुड की ओर मुंह कर लेते हैं।

आज भोजपुरी बेल्ट में जो भी फिल्में बनती या चलती हैं, उनमें ज्यादातर में दोअर्थी संवादों की भरमार होती है। वहीं फिल्मों में अश्लील दृश्य जबरदस्ती डाले गये होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed