{"_id":"56fe72064f1c1b391ef00106","slug":"model-actress-arrets-who-defames-ex-beau-s-friend-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्वॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए अभिनेत्री ने की ओछी हरकत, गिरफ्तार ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूर्व ब्वॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए अभिनेत्री ने की ओछी हरकत, गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 01 Apr 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस की साइबर सेल के अधिकारियों ने एक 25 वर्षीया मॉडल को गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही उनकी एक हिन्दी फिल्म रिलीज हुई थी। उनके ऊपर एक कश्मीरी मूल की ऑस्ट्रेलियायी लड़की को सोशल मीडिया पर बदनाम करने का अरोप है।
गोरेगांव में अभिनेत्री को गिरफ्तार करने वाले अधिकारियों ने एनडीटीवी से बताया कि मॉडल अभिनेत्री सृष्टि गुप्ता ने ये सब ईर्श्यावश किया है, क्योंकि उसे आशंका है कि उस लड़की की उसके पूर्व ब्वॉफ्रेंड में दिलचस्पी है। गोरेगांव स्थित साइबर सेल के डीएसपी एम राजकुमार ने सृष्टि की गिरफ्तारी की पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि 27 वर्षीय ऑस्ट्रेलियायी लड़की ने 27 जनवरी को साइबर सेल में शिकायत की थी। जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलियायी लड़की के एक अमेरिका में रहने वाले रिश्तेदार के साथ सृष्टि का अफेयर चल रहा था। वह एक पायलट है।
विज्ञापन
लेकिन बाद में सृष्टि का अफेयर उससे टूट गया था। लेकिन अफेयर टूटने के बाद भी सृष्टी उसे लगातार मैसेज भेज रही थीं। इन सब से भी जी नहीं भरा तो सृष्टि ने फेसबुक पर एक फर्जी अकाउंट बनाकर दोनों को बदमान करने के लिए बेहद अश्लील बातें लिखीं। इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो अकाउंट बनाए और बेहद आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर कर दीं।

मोबाइल से पकड़ में आ गई अभिनेत्री
पुलिस ने जब उन अकाउंट का छनबीन किया तो पता चला वो दोनों ही एक मोबाइल फोन से बनाए गए हैं, जो कि सृष्टि का मोबइल है। साइबर पुलिस स्टेशन मुंबई पुलिस की इंस्पेक्टर कल्पना गाडकेर ने बताया कि सृष्टि को उनके फोन के आईपी एड्रेस के जरिए पकड़ा गया। इसमें उन पर इंटर पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने और किसी को बदनाम करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया के गलत प्रयोग के तहत हिरासत में लिया गया है।
सृष्टि गुप्ता को बुधवार को आईपीसी और इंफॉरमेशन टेक्नॉलॉजी एक्ट के तहत आरोपी मानते हुए हिरासत में लिया गया था। हालांकि फिलहाल उन्हें अदालत से जमानत मिल गई है। सब इंस्पेक्टर बेल्गोनकर ने बताया कि किसी भी तरह की आपत्तिजनक तस्वीर इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अपलोड करना अपराध है। इसके तहत किसी को भी हिरासत में लिया जा सकता है।