फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mithun Chakraborty condition improves flies for vacation with son and daughter in law see picture

Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती की हालत में सुधार, बेटे और बहू संग वेकेशन के लिए भरी उड़ान, देखें तस्वीर

Thu, 07 Mar 2024 12:08 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 07 Mar 2024 12:08 AM IST
सार

मिथुन चक्रवर्ती तबीयत में सुधार के बाद वेकेशन पर रवाना हो गए हैं। उनकी बहू ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दिग्गज अभिनेता बिल्कुल ठीक नजर आ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Mithun Chakraborty condition improves flies for vacation with son and daughter in law see picture
मिमोह चक्रवर्ती-मदालसा शर्मा-मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिथुन चक्रवर्ती को मस्तिष्क के इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर दुर्घटना (स्ट्रोक) के बाद 10 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, उन्हें 12 फरवरी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। इसके कुछ दिनों बाद, अनुभवी अभिनेता-राजनेता अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए रवाना हो गए हैं। उनकी बहू मदालसा शर्मा ने एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह ससुर और पति मिमोह चक्रवर्ती के साथ नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन

वेकेशन पर निकले मिथुन चक्रवर्ती

'अनुपमा' फेम अभिनेत्री मदालसा ने फ्लाइट से एक खुशहाल पारिवारिक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें मिथुन और मिमोह नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो को 'फ्लाइट' इमोजी और दो हैशटैग फैमिली और लव के साथ साझा किया। फोटो में डिस्को डांसर स्टार गॉगल्स, एक काली टोपी, एक शॉल और मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। हालांकि, सभी वेकेशन पर कहां गए हैं। इसका खुलासा मदालसा ने नहीं किया है। 

विज्ञापन


Maharani 3 Screening: 'महारानी 3' की स्क्रीनिंग में हुमा का दिखा स्टनिंग लुक, शो की पूरी स्टार कास्ट रही मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Madalsa M Chakraborty (@madalsasharma)

पीएम ने लिया था हालचाल 

जानकारी हो कि सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद मिथुन चक्रवर्ती को 10 फरवरी को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सा सुविधा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एमआरआई समेत कई चिकित्सीय परीक्षण किए गए। डिस्चार्ज होने के बाद अस्पताल से बाहर निकलते समय मीडिया को संबोधित करते हुए अभिनेता ने कहा, 'वास्तव में कोई समस्या नहीं है, मैं बिल्कुल ठीक हूं। मुझे अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। मैं जल्द ही काम करना शुरू कर सकता हूं, शायद कल से।'

ISPL T10: आईएसपीएल टी 10 में जुटी मनोरंजन और खेल जगत के सितारों की भीड़, बिग बी से तेंदुलकर तक का रहा जलवा

मिथुन चक्रवर्ती का शानदार काम

मिथुन ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन किया था और उन्हें अपने स्वास्थ्य का ख्याल न रखने के लिए डांट मिली थी। बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने भी सुबह अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी। देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित चक्रवर्ती ने हिंदी, बंगाली, उड़िया, भोजपुरी और तमिल में लगभग 350 फिल्मों में अभिनय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed