फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Miss World 2017 femina miss india manushi chhillar wins the title

17 साल बाद भारत के नाम मिस वर्ल्ड का ताज, हरियाणा की मानुषी ने 118 सुंदरियों को हराकर जीता खिताब

Sun, 19 Nov 2017 02:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Nov 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
Miss World 2017 femina miss india manushi chhillar wins the title
मानुषी छिल्लर बनी विजेता

हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड-2017 का ताज अपने नाम कर लिया है। उन्होंने शनिवार को चीन के सान्या शहर में हुए रंगारंग कार्यक्रम में दुनियाभर की 118 प्रतियोगियों को पछाड़ा। 17 साल बाद देश के हिस्से यह खिताब आया है। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिस मैक्सिको और तीसरा स्थान मिस इंग्लैंड को मिला।

विज्ञापन


अपने नाम का एलान होते ही मानुषी की आंखें छलछला गईं। उन्हें पिछले साल की विजेता मिस प्यूर्टोरिको स्टेफनी डेल वैले ने ताज पहनाया। उन्हें ब्यूटी विद पर्पज का भी खिताब दिया गया। हरियाणा के झज्जर जिले के बामनोली गांव की रहने वाली 20 वर्षीय मानुषी इस समय सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। 
विज्ञापन


मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद मानुषी के परिवारजनों ने जमकर जश्न मनाकर अपनी खुशी को बयां किया। साथ ही सदस्यों ने यह भी कहा कि मानुषी ने न सिर्फ परिवार को बल्कि पूरे राज्य का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जवाब से किया लाजवाब
फाइनल राउंड में ज्यूरी सदस्यों ने मानुषी से पूछा कि किस पेशे में सबसे ज्यादा वेतन मिलना चाहिए और क्यों। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मां को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। 

जहां तक वेतन का सवाल है तो इसके लिए उन्हें नकद में वेतन नहीं बल्कि सम्मान और प्यार मिलना चाहिए। मेरी मां सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। सभी मां अपने बच्चों के लिए बहुत त्याग करती हैं, इसलिए मॉ की जॉब सबसे अधिक वेतन का हकदार है। 

वेनेजुएला की बराबरी
इस जीत के साथ ही भारत ने मिस वर्ल्ड का ताज हासिल करने के मामले में वेनेजुएला की बराबरी कर ली है। मानुषी से पहले भारत के नाम पांच बार यह खिताब आ चुका है। वेनेजुएला भी छह बार इसे जीत चुका है।

सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रहीं

Miss World 2017 femina miss india manushi chhillar wins the title

मानुषी की शुरुआती पढ़ाई बंगलूरू और दिल्ली में हुई। उन्होंने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन से पढ़ाई की है। वह पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रही हैं। मानुषी पेंटिंग और कुचीपुड़ी नृत्य में भी पारंगत हैं और बैले उनका पसंदीदा डांस है। उन्हें पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग और स्कूबा डाइविंग जैसे स्पोर्ट्स पसंद हैं। 

गांवों में अस्पताल खोलने की इच्छा
मिस वर्ल्ड वेबसाइट की प्रोफाइल के अनुसार, 14 मई 1997 को जन्मी मानुषी कार्डिक सर्जन बनना चाहती हैं। साथ ही ग्रामीण इलाकों में नॉन-प्रॉफिट पर आधारित अस्पताल खोलने की इच्छा है। 

अजब संयोग
देश को पहला मिस वर्ल्ड का खिताब दिलाने वाली रीता फारिया भी मेडिकल की छात्रा थीं और मानुषी भी मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता से ठीक कुछ दिन पहले मानुषी ने उनकी तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की थी और उन्हें अपना प्रेरणास्रोत बताया था। 

मिस हरियाणा रहीं
मानुषी ने 25 जून 2017 को हुई फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया था। इसमें उन्होंने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया था। 

माता-पिता डॉक्टर
मानुषी के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं और दोनों डॉक्टर हैं। पिता मित्र बसु छिल्लर डीआरडीओ में वैज्ञानिक हैं जबकि मां इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। 

पहले ये रह चुकी हैं विजेता

Miss World 2017 femina miss india manushi chhillar wins the title
मिस इंडिया 2017 मानुषी छिल्लर
वर्ष नाम
1966 रीता फारिया
1994 ऐश्वर्या राय
1997 डायना हेडन
1999 युक्ता मुखी
2000 प्रियंका चोपड़ा

दो मिस यूनिवर्स खिताब
भारत ने मिस वर्ल्ड के अलावा मिस यूनिवर्स में भी अपना जलवा दिखाया है। देश की ओर से दो खिताब इस प्रतियोगिता में भी हैं। 1994 में सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता ने ताज जीता था। 

बचपन से, मैं इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहती थी और मुझे यह कभी नहीं पता था कि मैं यहां तक पहुंच पाऊंगी। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतना न केवल मेरा बल्कि मेरे परिवार और दोस्तों का भी सपना बन गया है।
- मानुषी छिल्लर (मिस वर्ल्ड इंडिया का खिताब जीतने के बाद एक इंटरव्यू में)

पहला मिस वर्ल्ड
1951 में पहली बार लंदन के लाइसेयुम थियेटर में हुए मिस वर्ल्ड सौंदर्य स्पर्धा में स्वीडन की 24 वर्षीय कीकी हा कामसन ने यह खिताब जीता था। अब तक 67 मिस वर्ल्ड स्पर्धा हो चुकी हैं।

इस प्रतियोगिता में तीन कसौटियां है- ब्यूटी, ग्लैमर और इंटेलीजेंसी।
भारत इसमें 1959 से शिरकत कर रहा है।

भारत में पहली बार 1996 में बंगलूरूमें यह आयोजित की गई थी
मानुषी में जोड़

पीएम मोदी ने दी बधाई

Miss World 2017 femina miss india manushi chhillar wins the title
पीएम मोदी
बधाई, मानुषी छिल्लर। भारत को आपकी उपलब्धि पर गर्व है।
- नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री ट्वीट


माता-पिता मेरी ताकत : मानुषी
मैं बेहद खुश हूं और देश को गौरवान्वित करने से बहुत उत्साहित हूं। मैं भविष्य में भी अच्छा होते हुए देख रही हूं। मेरे माता-पिता हमेशा से मजबूती के साथ खड़े रहे हैं और आज भी वे यहां मेरे साथ हैं। वे यहां मेरी ताकत बनने और खुशी देने आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed