{"_id":"5eea04bf8ebc3e42d56e792d","slug":"miss-likee-2020-the-first-digital-talent-pageant-to-celebrate-women-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीतिए म्यूजिक वीडियो में हिस्सा लेने का मौका, ‘मिस लाइकी 2020’ के साथ शुरू हुआ सबसे बड़ा कंपटीशन","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
जीतिए म्यूजिक वीडियो में हिस्सा लेने का मौका, ‘मिस लाइकी 2020’ के साथ शुरू हुआ सबसे बड़ा कंपटीशन
Wed, 17 Jun 2020 05:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 17 Jun 2020 05:27 PM IST
सार
- मिस लाइकी 2020 हुआ लॉन्च।
- पहली डिजिटल टेलेंट प्रतियोगिता।
- जीतने पर मिलेगा म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनने का मौका।
विज्ञापन
मिस लाइकी 2020
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शॉर्ट वीडियो प्लेटफार्म लाइकी ने बहुप्रतीक्षित डिजिटल इवेंट मिस लाइकी 2020 को लॉन्च कर दिया है। 18 से 25 साल की उम्र की भारतीय युवतियों के लिए हो रही ये प्रतियोगिता अपने साथ एक अनोखा इनाम भी लाई है। प्रतियोगिता जीतने वाली युवती को टी-सीरीज कंपनी के नए म्यूजिक वीडियो में मौका मिलेगा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया स्टार्स अनुष्का सेन, स्वाति चौहान और तान्या शर्मा की अगुआई में शुरू हुई इस प्रतियोगिता की तीन कैटेगरी हैं और प्रतियोगिता में शामिल होने की इच्छुक युवतियां इनमें डांस, ब्यूटी और एक्टिंग में से कोई भी कैटेगरी चुनकर अपना वीडियो अपलोड कर सकती हैं। सर्वाधिक लाइक हासिल करने वाले टॉप 50 वीडियो दूसरे राउंड में जाएंगे।
विज्ञापन
पढ़ें: अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने सुशांत के लिए लिखा खास पोस्ट ! कहा- 'सोचा था मिलकर भोजपुरी में बतियाएंगे..'
विज्ञापन
वोटिंग के जरिए टॉप 10 के लिए क्वालीफाइ करने वाले प्रतिभागियों को चुना जाएगा और इनमें से ही किसी एक को विजेता बनने का मौका मिलेगा। सेलीब्रिटी जज के तौर पर लोकप्रिय टेलीविजन कलाकार और भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री मोनालिसा इसका हिस्सा होंगी। विजेता के नाम की घोषणा इसी महीने के अंत में अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार करेंगी।