Vaaroon Forever: 'मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला गाना ‘वारूं फॉरएवर’ रिलीज, गुड्डू और बबलू की लव लाइफ की मिली झलक
Mirzapur The Movie New Song: फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी’ का गाना ‘वारूं फॉरएवर’ रिलीज हो चुका है। गाने में अली फजल और श्रेया पिलगांवकर काफी करीब नजर आ रहे हैं।
विस्तार
फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी’ का गाना ‘वारूं फॉरएवर’ मेकर्स ने मंगलवार को रिलीज कर दिया है। फिल्म के इस गाने को फ्रैंचाइजी की पहली किश्त से ही काफी पसंद किया जा रहा था। मगर अब इस पुरानी धुन को ही नए तरीके से पेश किया गया है।
गानें में क्या खास?
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के मेकर्स ने पहला गाना ‘वारुं फॉरएवर’ रिलीज कर दिया है। यह गाना 2020 में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर’ सीरीज में भी इश्क का एहसास दिया है। यह गाना काफी पॉपुलर हुआ था।
क्या नया है ‘वारुं फॉरएवर’ में?
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के गाने ‘वारुं फॉरएवर’ को सिंगर रोमी और श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया है। म्यूजिक आनंद भास्कर ने कंपोज किया है और लिरिक्स गिन्नी दीवान ने लिखे हैं।
गानें मे अली फजल और श्रेया पिलगांवकर काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह गलियों में घूम रहे हैं।
फिल्म मिर्जापुर के बारे में
फिल्म मिर्जापुर 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की कास्ट में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सुशांत सिंह और कुलभूषण खरबंदा समेत कई दिग्गज कलाकार शामिल है।
View this post on Instagram