फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mirzapur Actor Pankaj Tripathi instagram debut while Sharing First Look of Mirzapur 2

कालीन भैया ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, चाहने वालों के साथ साझा की मिर्जापुर 2 की झलक

Sat, 16 Nov 2019 03:35 PM IST
Avinash Pal मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 16 Nov 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur Actor Pankaj Tripathi instagram debut while Sharing First Look of Mirzapur 2
mirzapur kaleen bhaiya

दुनिया में चोटी की ओटीटी सेवाएं देने वाली कंपनियों में शुमार अमेजन प्राइम वीडियो ने शनिवार को अपनी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज मिर्जापुर 2 की पहली झलक रिलीज कर दी। इसी दिन इस सीरीज के पहले सीजन ने रिलीज का एक साल भी पूरा किया। जैसे नेटफ्लिक्स को सैक्रेड गेम्स के सीजन वन ने भारत में लोकप्रियता दिलाई, उसी तरह मिर्जापुर ने प्राइम वीडियो के पैर भारत में जमाने में मदद की थी।

विज्ञापन


प्राइम वीडियो ने मिर्जापुर के दूसरे सीजन की पहली झलक तो साझा की है, पहले सीजन में कालीन भैया का किरदार निभाकर चर्चित हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भी दूसरे सीजन की इस झलक के साथ इंस्टाग्राम पर अपना खाता भी खोल लिया। पंकज त्रिपाठी लिखते हैं, “मिर्जापुर को एक साल हो गया है और यह एक दमदार साल रहा। मिर्जापुर वह शो है जिसके माध्यम से मुझे दर्शकों से बेशुमार प्यार और प्रशंसा मिली है। यह शो एक ऐसा प्रतीक बन गया है कि मैं जहां भी जाता हूं, मुझे प्रशंसक अक्सर कालीन भैया के नाम से ही संबोधित किया जाता है।”
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हम बनाएँगे instagram को मिर्ज़ापुर #HappyBirthdayMirzapur #MirzapurS2 @primevideoin @yehhaimirzapur @excelmovies

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi) on



मिर्जापुर सीजन 2 का जिक्र करते हुए पंकज ने लिखा, “मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि यह कब रिलीज होगा। मैं भी सीज़न दो को लेकर उत्साहित हूं इसलिए मिर्जापुर के पहले जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की शुरुआत करना और साथ ही शो के प्रशंसकों के लिए दूसरे सीज़न की झलक साझा करने के लिए ये दिन सही रहा।"

मिर्जापुर की कहानी दो भाइयों की ऐसी कहानी है जिसमें सत्ता का संघर्ष दिखाया गया है। मिर्जापुर के पहले सीजन को युवाओं ने खूब शोहरत दिलाई। इसमें अनुराग कश्यप की फिल्मों क तरह ही ड्रग्स, हथियार और हिंसा का महिमामंडन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed