फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mira Rajput’s classmate reveals SHOCKING details about her on social media

मीरा राजपूत के बयान पर सामने आया उनका क्लासमेट, खोल दी मीरा के कॉलेज के दिनों की सारी पोल

Mon, 20 Mar 2017 12:40 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Mon, 20 Mar 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
Mira Rajput’s classmate reveals SHOCKING details about her on social media
मीरा राजपूत

मीरा राजपूत ने पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर फेमिनिज्म पर लंबा-चौड़ा बयान दिया था। उन्होंने बच्चों को छोड़कर अपने करियर के लिए आगे बढ़ने वाली महिलाओं को बेहतर नहीं बताया था। अब मीरा के एक क्लासमेट ने मीरा राजपूत को ओपन लेटर लिखकर काफी बुरा-भला कहा है।

विज्ञापन


मीरा के इस कॉलेज मेट ने मीरा के कॉलेज के दिनों के बारे में कई खुलासे किए हैं। साथ ही उन्होंने मीरा के इस बयान पर अपना गुस्सा भी जताया है। उनके साथ पढ़ने वाले इस क्लासमेट ने कहा कि आज वो लड़की फेमिनिज्म की बातें कर रही है जो कॉलेज में सबसे नकचड़ी हुआ करती थी। साथ ही उन्होंने ये भी लिखा कि मीरा दूसरों के कपड़ों से उन्हें जज करती थी। अगली स्लाइड में पढ़ें पूरा लेटर...

विज्ञापन

मीरा राजपूत के बयान पर सामने आया उनका क्लासमेट, खोल दी मीरा के कॉलेज के दिनों की सारी पोल

Mira Rajput’s classmate reveals SHOCKING details about her on social media
मीरा राजपूत

मीरा के कॉलेजमेट ने लिखा, 'डियर मीरा तुम्हारा इंटरव्यू देखा। तुम्हारे विचार सुनकर बहुत बुरा लगा। हमने तीन साल एक ही कॉलेज और क्लास में बिताए हैं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि तुम्हारा ये फेमि‌निज्म का बयान सिर्फ एक दिखावा है।' इस क्लासमेट ने मीरा की सोच को बहुत छोटा बताया। 

Dear Mira,
Having watched your interview, I feel extremely enraged today. I’ve spent three years in the same college and batch as you. I can say today with confidence that your idea of feminism is extremely flawed. Seeing you walk around with your posse in college, belittling women who were not skinny enough or did not subscribe to your fashion ‘standards’ makes me wonder what you ever did to have a moral high ground over anyone at any point. Your narrow world view is astounding, to say the least. And not to forget, how your statement about working mothers takes us years back in reaching actual empowerment of which you seem to know nothing.
With lots of aggression,
An informed feminist

बता दें कि मीरा एक कार्यक्रम में कहा था, ‘मुझे घर में रहना पसंद है। मुझे अपने बच्चे के साथ होना पसंद है। मैं काम के लिए अपने बच्चे के बिना एक घंटा नहीं बिता सकती। मैं उसके साथ ऐसा क्यों करूं? वह पिल्ला नहीं है। मैं मां की तरह उसके साथ रहना चाहती हूं।’ मीरा ने नारीवाद की नई लहर को काफी आक्रामक बताते हुए बच्चों के आगे करियर चुनने वाली महिलाएं का फैसला अपने लिए बेहतर नहीं बताया था।

इसके बाद कई कामकाजी महिलाओं ने मीरा के इस बयान के सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। तब मीरा के बचाव में उनके पति शाहिद कपूर उतर आए थे। मीरा का बचाव करते हुए शाहिद ने न्याका फेमिना ब्यूटी अवार्ड्स में कहा था, 'मुझे नहीं लगता कि सबको खुश रखने की कोशिश करने का कोई मतलब है। मीरा ने केवल अपने मन की बात कही। उनका किसी को चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed