फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mili actress janhvi kapoor pay her emi from social media earning actress said will try to look more cute

Janhvi Kapoor: सोशल मीडिया पोस्ट से मोटी कमाई कर EMI भरती हैं जान्हवी, बताया- ब्रांड्स के अप्रोच करने का तरीका

Tue, 08 Nov 2022 10:58 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 08 Nov 2022 10:58 AM IST
सार

जान्हवी कपूर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी खूबसूरत और क्यूट तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। वहीं, अब जान्हवी ने सोशल मीडिया पोस्ट से होने वाली कमाई के बारे में बात की है।

विज्ञापन
mili actress janhvi kapoor pay her emi from social media earning actress said will try to look more cute
जान्हवी कपूर - फोटो : insta

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' रिलीज हो चुकी है, जिसका प्रमोशन अभिनेत्री जमकर कर रही हैं। फिल्म में जान्हवी की एक्टिंग की तारीफ हर कोई कर रहा है। जान्हवी फिल्मों से मोटी फीस चार्ज करती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोशल मीडिया से भी जान्हवी की कमाई अच्छी खासी होती है। हाल ही में, जान्हवी कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने सोशल मीडिया से होने वाली कमाई का खुलासा किया है। बता दें कि जान्हवी कपूर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी खूबसूरत और क्यूट तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं, जिस पर लाखों में लाइक्स आते हैं और इनसे होने वाली कमाई के बारे में अब जान्हवी ने बताया है।

विज्ञापन

जान्हवी कपूर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी रीय और रियल लाइफ के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने कहा, 'कई बार लोगों ने मुझसे यह सवाल किया है कि फिल्मों में मैंने अक्सर एक मिडिल क्लास दिखने वाली लड़की का किरदार निभाया है लेकिन सोशल मीडिया पर मैं एक दम अलग हूं। मेरी यह दो तरह की इमेज लोगों के गले नहीं उतरती। लेकिन मुझे इस बात की परवाह भी नहीं है। मैं मनीष मल्होत्रा की साड़ी में भी दिखी हूं और पायजामा टीशर्ट में भी। इसी से लोगों के मन में मेरी दो इमेज बनती है। 

Bigg Boss 16: सुंबुल और शालीन में टीना की वजह से हुई जबरदस्त लड़ाई, रोते हुए एक्ट्रेस बोलीं- अब दोस्ती खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आगे जान्हवी कपूर ने कहा, 'मेरी बस एक ही कोशिश होती है कि मेरी अपनी रियल इमेज ही लोगों तक पहुंचे। मुझे असल जिंदगी में जो भी किरदार मिलते हैं मैं उन्हें बखूबी निभाती हूं और मेरा मानना भी है कि एक एक्टर वही है जो अपनी रियल लाइफ अलग रखें और रील में अपने किरदार को अच्छे से निभाए।

यह भी पढ़ें:- Alia-Ranbir: बेटी को देख नहीं थमे रणबीर के आंसू, नीतू कपूर भी हुईं इमोशनल, ऐसा था आलिया का रिएक्शन

विज्ञापन

इसके आगे जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया से होने वाली कमाई के बारे में बताते हुए कहा, 'सोशल मीडिया मेरी जिंदगी का हिस्सा है। मैं अपनी इन पोट्स से यह सुनिश्चित करने की कोशिश करती हूं कि ब्रांड्स मुझे एंडोर्समेंट के लिए अप्रोच करें, जिससे मैं अपनी EMI भर सकूं। मैं कुछ भी लाइफ में बहुत सीरियसली नहीं लेना चाहती हूं। सोशल मीडिया के लिए मेरा मानना है कि अगर मैं क्यूट दिखती हूं तो पांच और लोग मेरी फोटो देखेंगे। इसी से मुझे ब्रांड्स मिलेंगे और मेरी कमाई भी ज्यादा होगी। मैं आसानी से ईएमआई भर सकूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed