अब राखी सावंत के लिए गाना गाएंगे मीका सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों को न्योता देने में माहिर राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में हैं। लगभग नौ साल पहले राखी को किस करके विवादों में आए गायक मीका सिंह अब उन्हीं के लिए गाना गाएंगे।
मीका का कहना है कि वह जल्द एक ऐसा गाना गाएंगे, जिसमें राखी होंगी। हालांकि ये दोनों 'किस कंट्रोवर्सी' के बाद से ही एक-दूसरे के सामने आने से बचते रहे हैं, लेकिन अब दोनों साथ होंगे। मीका और राखी फिल्म 'मुंबई कैन डांस साला' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर साथ नजर आए थे।
आगे राखी के साथ काम करने के सवाल पर भी मीका ने कहा, 'हां, जब भी मौका मिलेगा तो राखी के साथ काम करूंगा। हम भविष्य में यकीनन एक गाने में साथ काम करेंगे।
राखी ने मीका को दिया क्रिसमस 'गिफ्ट'
नौ साल पुराने वाकये को भुलाकर गायक मीका और राखी सावंत फिर से दोस्त बन गए हैं। हाल ही में राखी सावंत की फिल्म 'मुंबई कैन डांस साला' के प्रमोशन पर मीका भी पहुंचे और राखी ने उन्हें गले लगा लिया।
राखी ने मीका को तोहफे में एक कलाई घड़ी भी दी।
राखी सावंत को 2006 में मीका ने अपनी जन्मदिन पार्टी में अचानक पकड़कर किस कर लिया था। इससे राखी हैरान रह गई थीं और उन्होंने सार्वजनिक तौर पर मीका की इस बात के लिए आलोचना की थी। उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली थी।