{"_id":"5bc2fc09bdec2269b059bcd2","slug":"metoo-saif-ali-khan-says-people-who-have-sexually-harassed-women-should-pay-for-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिद खान का बचाव करने के बाद अब सैफ बोले, महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों को सजा मिलनी चाहिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साजिद खान का बचाव करने के बाद अब सैफ बोले, महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों को सजा मिलनी चाहिए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
saif ali khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर लगाए यौन शोषण के आरोप के बाद कई लोग तनुश्री के समर्थन में आ खड़े हुए हैं। मीटू मामले में कई स्टार्स ने अपनी राय जाहिर की है। सैफ ने कहा ‘मुझे लगता है कि कई महिलाओं के साथ काफी बुरी घटनाएं घटित हुई हैं और वो काफी बहादुर हैं जो कि सामने आकर आरोपियों का नाम सबके सामने ला रही हैं।
सैफ ने आगे कहा- मैं उम्मीद करता हूं कि अब से लोगों के व्यवहार में काफी बदलाव आएगा। हमें बहुत सतर्क रहने की जरूरत है और सब कुछ जानने के बाद हमें सही कदम उठाना चाहिए।
सैफ ने अपने साथ हुए हैरेसमेंट का भी जिक्र किया। सैफ ने बताया मैं अपने करियर में कई बार हैरेस हुआ हूं। हालांकि सेक्शुअली नहीं लेकिन फिर 25 साल पहले की बात से आज भी मुझे गुस्सा आता है। ज्यादातर लोग दूसरे के दर्द को नहीं समझ पाते। मैं उस बारे में बात नहीं करना चाहता क्योंकि मैं इस समय ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं हूं लेकिन जब भी मैं सोचता हूं कि मेरे साथ क्या हुआ था मुझे आज भी गुस्सा आता है।
विज्ञापन
सैफ ने आगे कहा- अगर किसी ने गलती की है तो उसे सजा जरूर मिलनी चाहए। इतना ही नहीं सैफ अली खान ने उन लड़कियों की हिम्मत की तारीफ भी की जो अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं।
बता दें अब तक नाना पाटेकर, विकास बहल, कैलाश खेर और सुभाष घई जैसे कई दिग्गज लोगों पर इस मीटू कैम्पेन के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं। इन सब में एक नाम साजिद खान का है. उनपर भी मंदाना करीमी समेत कई लड़कियों ने सैक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं।