फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   metoo campaign divya khola take side his husband bhushan kumar for allegation sexual harrasment

गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार पर भी यौन शोषण का आरोप, पत्नी बोली- 'कृष्ण को भी नहीं छोड़ा..'

Sun, 14 Oct 2018 04:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Oct 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
metoo campaign divya khola take side his husband bhushan kumar for allegation sexual harrasment
bhushan kumar
बॉलीवुड में इन दिनों #MeToo कैंपेन के तहत कई दिग्गज फिल्ममेकर्स और एक्टर्स फंसते नजर आ रहे हैं । एक्ट्रेस और मॉडल अपने साथ हुए यौन शोषण पर खुलकर बात कर रही हैं । सबसे पहले तनुश्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया । इसके बाद से ही एक-एक कर कई मामले सामने आ गए ।
विज्ञापन


टी-सीरीज के चेयरमैन भूषण कुमार भी #MeToo की चपेट में आ गए हैं। उन पर एक महिला ने शोषण का आरोप लगाया है । वहीं भूषण की पत्नी दिव्या खोसला ने अपने पति का बचाव किया है । हाल ही में दिव्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा ।
विज्ञापन


दिव्या इसमें लिखती हैं, 'मेरे पति ने टी-सीरिज को अपनी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचाया है । लोगों ने तो श्री कृष्ण पर भी कई आरोप लगाए हैं । #MeToo अभियान का मतलब है कि समाज में फैली गंदगी को साफ करना । लोग इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं यह जानकर दुख हो रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन






बता दें कि बीते रोज एक एक्ट्रेस ने भूषण कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी आपबीती साझा की है। इस महिला का कहना है कि उसे एक फिल्म से महज इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि उसने टी-सीरीज के चेयरमैन भूषण कुमार के साथ सोने से मना कर दिया था ।

वहीं महिला ने बताया कि उन्होंने भूषण को ये कहते हुए काम करने से मना कर दिया था, ''मैं काम और प्लेजर के लिए किसी के साथ नहीं सोती हूं । अगर फिल्म पाने के लिए यह सब करना होगा तो मैं बैकआउट करती हूं ।  मैं इस बारे में 3 साल बाद बात कर रही हूं, क्योंकि अब मुझे मेरे परिवार का सपोर्ट है ।'' 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed