Janhvi Kapoor: 'यह गलत धारणा है कि स्टारकिड्स मेहनत नहीं करते', जान्हवी कपूर के काम के मुरीद हुए मियांग चांग
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का नाम है 'उलझ'। एक्ट्रेस इस फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। फिल्म 'बवाल' के बाद अभिनेत्री अपने खाते में एक और हिट देने की तैयारी में लगी हुई हैं।
विस्तार
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का नाम है 'उलझ'। एक्ट्रेस इस फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। फिल्म 'बवाल' के बाद अभिनेत्री अपने खाते में एक और हिट देने की तैयारी में लगी हुई हैं। अब हाल ही में, फिल्म के को-स्टार मियांग चांग ने अभिनेत्री के अभिनय और कला के प्रति उनके समर्पण की जमकर तारीफ की है।
जान्हवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म उलझन में एक IFS (भारतीय विदेश सेवा) अधिकारी की भूमिका निभाएंगी । हाल ही में, एक इंटरव्यू में, मियांग चांग ने जान्हवी कपूर की तारीफ की है। मियांग चांग फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेता ने जान्हवी कपूर के साथ काम करने के अनुभव का खुलासा करते हुए कहा कि यह गलत धारणा है कि स्टार किड्स मेहनत नहीं करते हैं और जान्हवी कपूर उन सभी के लिए एक उदाहरण है।
Zeenat Aman: शादी-समारोह में उधार लेकर कपड़े पहनती हैं जीनत अमान, युवाओं को दिए पैसा बचाने के नुस्खे
हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए चांग ने कहा, 'हमने उलझ की शूटिंग पूरी कर ली है। यह पोस्ट-प्रोडक्शन में है। फिल्म अगले साल रिलीज होगी। मैं वास्तव में इसका इंतजार कर रहा हूं। जान्हवी कपूर ने अपनी मेहनत और लगन से हम सभी को हैरान कर दिया है। हम केवल सेट पर उनकी मेहनत देखते थे। लोगों के लिए यह कहना आसान है कि स्टार किड्स को ऐसे ही फिल्में मिल जाती है, जबकि उन लोगों को एक बार जान्हवी को भी देखना चाहिए। मैं सच में उनका फैन बन गया हूं।'
Zeenat Aman: शादी-समारोह में उधार लेकर कपड़े पहनती हैं जीनत अमान, युवाओं को दिए पैसा बचाने के नुस्खे
जान्हवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म 'उलझ' के अलावा वह 'बवाल' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा उनके पास 'मिस्टर एंड मिसेज माही' भी है, जिसमें वह राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।