{"_id":"8b0f1b4d743f1843d0886ccae6b6dc8e","slug":"meet-the-krishna-of-mahabharat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता पढ़ रहे हैं महाभारत के नए कृष्ण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गीता पढ़ रहे हैं महाभारत के नए कृष्ण
सौदामिनी पांडेय/फीचर डेस्क
Updated Mon, 23 Sep 2013 07:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'परिचय' का आनंद हो, 'उतरन' में इच्छा का बेटा युवराज हो या लाइफ ओके पर 'देवों के देव महादेव' के भगवान विष्णु।
विज्ञापन
इन अलग तरह के किरदारों को निभाने वाले सौरभ राज जैन ने अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में एक खास मुकाम बनाया है और अब वे स्टार प्लस पर शुरू हुए 'महाभारत' में श्रीकृष्ण के किरदार में नजर आ रहे हैं।
सौरभ बताते हैं, ‘महाभारत बनाने का काम पिछले तीन-चार साल से चल रहा था लेकिन सीरियल अच्छा बनाने में वक्त थोड़ा ज्यादा ही खिंच गया।' श्रीकृष्ण के किरदार को निभाने के लिए सौरभ ने कड़ी मशक्कत की है।
विज्ञापन
हाल ही में उन्होंने महाभारत से जुड़ी किताब 'पैलेस ऑफ इल्यूशन' पढ़ी है। सौरभ बताते हैं कि ‘किरदार में खुद का यकीन होना बहुत जरूरी है और मैंने अभी तक जितने किरदार निभाए हैं, उनके साथ मैंने पूरा न्याय करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
`परिचय’ में मेरा किरदार सिर्फ 35 एपिसोड का था। छोटा होने के बावजूद यह किरदार मुझे प्रभावशाली लगा, इसीलिए मैंने इसके लिए हामी भरी। 'उतरन' में युवराज के किरदार में मैंने शुरू से आखिर तक मां से अलग होने का आक्रोश कायम रखा था।’
इन दिनों सौरभ भगवद्गीता पढ़ रहे हैं, श्लोक पढ़ने का अभ्यास कर रहे हैं और बांसुरी बजाना सीख रहे हैं, ताकि अपने किरदार को वे और भी ज्यादा प्रभावशाली बना सकें। सौरभ बताते हैं, 'बांसुरी बजाते वक्त पहले छिद्र को बंद रखा जाता है। ऐसी बारीकियां जानने के लिए ही मैंने बांसुरी बजानी सीखी। हालांकि किरदार के लिए जो बांसुरी मुझे दी गई है वह काफी भारी है।'
एक अरसे पहले महाभारत के लिए हुए पायलट शूट में सौरभ का चयन कर लिया गया था। लेकिन देरी होने पर सौरभ लाइफ ओके पर आ रहे `महादेव’ में विष्णु के किरदार में पहले नजर आए।
श्रीकृष्ण के किरदार के लिए बी.आर. चोपड़ा की `महाभारत’ में नीतीश भारद्वाज को अभूतपूर्व प्रसिद्धि मिली थी। क्या सौरभ अपने लिए वैसा मुकाम बना पाएंगे? सौरभ कहते हैं, 'उस शो को 15-20 साल बीत चुके हैं।
वक्त के इस फासले के बीच नई पीढ़ी को महाभारत से जोड़ने के लिए यह शो बनाया गया है।' सौरभ को अपने नए किरदार की वेशभूषा अलौकिक लगती है। वह बताते हैं, 'जब मुकुट पहन लेता हूं तो सामान्य लोगों से खुद को अलग महसूस करने लगता हूं। ऐसा लगता है कि मेरे अंदर ईश्वरीय तत्व आ गया है।