मीरा मिथुन ने थालापति विजय पर लगाए आरोप, पीएम मोदी सहित स्मृति ईरानी से भी मांगी मदद
- मीरा मिथुन ने थालापति विजय पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप।
- सोशल मीडिया पर पीएम को टैग कर मांगा इंसाफ।
विस्तार
बिग बॉस तमिल की पूर्व कंटेस्टेंट व अभिनेत्री मीरा मिथुन (Bigg Boss Tamil contestant Meera Mitun) किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर मीरा चर्चा में हैं और इस बार उनके निशाने पर आए थालापति विजय (Thalapathy Vijay)। मीरा ने ट्विटर पर विजय को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें वो अभिनेता पर आरोप लगा रही हैं।
दरअसल मीरा ने विजय के एक फैन पेज के हेड इम्मेनुएल (Immanuel) के लिए कहा कि मुझे सोशल मीडिया पर प्रताड़ित करने के लिए अभिनेता इनको पैसा देते हैं। अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी, ट्विटर इंडिया, स्मृति ईरानी सहित विजय को भी टैग करते हुए मीरा ने आगे लिखा कि विजय द्वारा मुझ पर पूरी प्लानिंग के साथ सोशल मीडिया पर हमला करवाया जाता है और मुझे आत्महत्या करने तक के लिए उकसाया जाता है।'
Immanuel, @actorvijay fan club head,paid by @actorvijay to abuse me on @TwitterIndia,@NCWIndia @smritiirani Using profanity against a woman. Attack by @actorvijay to mentally depress me touching a very sensitive nerve of my womanity , provoking me for suicide. @narendramodi https://t.co/XCytZGCyM3 pic.twitter.com/Uxyf6oAyf4
विज्ञापन विज्ञापन— Meera Mitun (@meera_mitun) July 30, 2020
वैसे याद दिला दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब मीरा मिथुन ने किसी सेलिब्रिटी पर इस तरह के आरोप लगाए हैं। विजय थालापति से पहले मीरा तृषा कृष्णन, सुपरस्टार रजनीकांत, ऐश्वर्या राजेश सहित कई और सितारों पर भी निशाना साध चुकी हैं। वैसे बात विजय के अपकमिंग प्रोजेक्ट की करें तो अभिनेता जल्दी ही लोकेश कनंगराज निर्देशित फिल्म मास्टर में दिखेंगे।
पढ़ें: मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए लता मंगेशकर और धर्मेंद्र, लिखी ये बात