#MeToo: ईश्वर उन सभी महिलाओं को ताकत दे जो आगे आ रही हैं:ए.आर.रहमान
हैशटैग मी टू मूवमेंट ने बॉलीवुड़ इंडस्ट्री के कई राज खोल दिए हैं। बॉलीवुड के कई दिग्गज नाम इस फेहरिस्त में शामिल हैं। कुछ सेलेब्स ने इसे बॉलीवुड के लिए एक नए युग की शुरुआत बताया तो किसी ने इसे एक पब्लिसिटी स्टंट कहा। समाज में इस अभियान पर लोगों की दो तरह की राय हैं। वहीं आरोपों और प्रत्यारोपों के बीच गायक ए.आर. रहमान ने मी टू पर अपनी राय रखी है।
रहमान ने इस संदर्भ में लिखा है कि, #MeToo मूवमेंट के बारे में मैं देख और सुन रहा हूं। इसके तहत जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, वो मुझे हैरान करने वाले हैं। फिर चाहे वो पीड़ित का नाम हो या फिर गुनहगार का। मैं फिल्म इंडस्ट्री को साफ और महिलाओं के लिए सम्मानजनक देखना बहुत पसंद करूंगा। ईश्वर उन सभी महिलाओं को ताकत दे जो अपनी बात इस अभियान के तहत आकर रख रही हैं।
महिलाओं के बारे में लिखते हुए रहमान ने लिखा है कि, मेरे हर काम में मैं यह सुनश्चित करता हूं कि सभी को एक ऐसा माहौल मिले जहां पर वह बेस्ट परफॉर्म कर सके। सभी बढ़े और सफल हों मैं यह चाहता हूं।
इस मूवमेंट के तहत रहमान ने सोशल मीडिया पर इसके गलते प्रयोग के प्रति सतर्क रहने की भी बात कही है। रहमान ने लिखा है कि सोशल मीडिया पीड़ितों को बोलने की आजादी देती है, लेकिन इसके कुछ हानिकारक प्रभाव हैं। हमें सभी मामलों पर सतर्कता बरतनी चाहिए। रहमान के मुताबिक इस माध्यम का गलत इस्तमाल भी हो सकता है।