फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   matrimonial firm filed case against firoz nadiadwala

श्रुति हसन की शादी तय करने वाली मैट्रोमोनियल फर्म हुई नाराज!

Tue, 12 May 2015 10:34 AM IST
Updated Tue, 12 May 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
 matrimonial firm filed case against firoz nadiadwala

मल्टीस्टारर फिल्म 'वैलकम बैक' की शूटिंग अभी पूरी तरह से समाप्त भी नहीं हुई कि इससे पहले ही यह फिल्म एक विवाद में फंस गई। फिल्म के निर्माता के खिलाफ एक कंपनी ने केस दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि यह फिल्म सुपरहिट कॉमेडी फिल्म वैलकम का रीमेक है। जिसके निर्माता फिरोज नाडियावाला हैं। फिल्म में नाना पाटेकर, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम व श्रुति हसन जैसे दिग्गगज सितारे हैं।
विज्ञापन


हालांकि इस बार अक्षय कुमार फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। वैलकम में अक्षय कुमार भी थे। उनकी जगह पर इस बार जॉन अब्राहम नजर आएंगे। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इस फिल्म के खिलाफ क्यों और किसने मुकदमा फाइल किया है आप भी तो जाने।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैट्रोमोनियल फर्म ने लगाया वादाखिलाफी का आरोप

 matrimonial firm filed case against firoz nadiadwala

बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्माता के खिलाफ साइकोरियन नामक एक मैट्रोमोनियल कंपनी ने ब्रॉडिंग प्रॉमेस तोड़ने का आरोप लगाते हुए एक लीगल केस फाइल किया है।

सूत्रों के अनुसार फिरोज नाडियावाला ने इस कंपनी को 15 लाख रुपए की ब्रॉडिंग एक्सचेंज की शर्त पर इनवाइट किया था। यह कांट्रेक्ट सितंबर 2013 में समाप्त हो गया था।

फिल्म के एक दृश्य में नाना पाटेकर और अनिल कपूर को इस मैट्रोमोनियल फर्म के साथ अपनी बहन की शादी की बातचीत करते दिखाया जा रहा था। कांट्रेक्ट के तहत कंपनी को अभी तक उसकी बकाया राशि नहीं मिली है। जिससे आहत होकर कंपनी द्वारा फिरोज के खिलाफ केस फाइल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed