फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   masti 4 teaser out now Milap Zaveri riteish deshmukh vivek oberoi aftab 4x shaitani dosti and comedy blast

Masti 4 Teaser: 'मस्ती 4' का टीजर आउट, इस बार होगा विवेक-रितेश-आफताब के साथ चार गुना धमाका, जानें रिलीज डेट

Tue, 23 Sep 2025 12:19 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 23 Sep 2025 12:19 PM IST
सार

Milap Zaveri: फिल्म निर्देशक मिलाप जावेरी की कॉमोडी ड्रामा फिल्म 'मस्ती 4' का टीजर रिलीज हो गया है। इस बार फिल्म में दिखेगी चार गुना दोस्ती, मस्ती और कॉमेडी का ब्लास्ट।

विज्ञापन
masti 4 teaser out now Milap Zaveri riteish deshmukh vivek oberoi aftab 4x shaitani dosti and comedy blast
मस्ती 4 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'मस्ती 4' के निर्माताओं ने आज मंगलवार को बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म का टीजर रिलीज कर फैंस को खुश कर दिया है। इस बार पहले से भी जयादा पागलपन, मस्ती और दोस्ती देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


मिलाप जावेरी का पोस्ट
निर्देशक मिलाप जावेरी की फिल्म 'मस्ती 4' का टीजर कुछ ही देर पहले रिलीज हो चुका है। इस पोस्ट के साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'पहले की थी मस्ती, फिर हुई ग्रैंड मस्ती, फिर ग्रेट ग्रैंड मस्ती, अब होगी #MASTIII4। इस बार चार गुना शैतानी, 4x दोस्ती और 4x कॉमेडी धमाका। अब केवल आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 21 नवंबर 2025 को रिलीज हो रही है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'मस्ती' के सीक्वल
'मस्ती' पहली बार 2004 में रिलीज हुई थी। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म में अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, अमृता राव, तारा शर्मा और जेनेलिया ने अभिनय किया था। इसके बाद इसके दो सीक्वल, 'ग्रैंड मस्ती' और 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' आए।
विज्ञापन

'मस्ती 4' के बारे में
'मस्ती 4' में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की मशहूर तिकड़ी वापस आ रही है। इसमें श्रेया शर्मा, रूही सिंह और एलनाज नोरौजी भी हैं। यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को जी स्टूडियोज और वेवबैंड प्रोडक्शन ने मारुति इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ मिलकर बनाया है। इसके निर्माता हैं ए. झुनझुनवाला, शिखा करण अहलूवालिया, इंद्र कुमार, अशोक ठाकेरिया, शोभा कपूर, एकता कपूर और उमेश बंसल।

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt: सोनी राजदान ने बेटी आलिया भट्ट के साथ शेयर कीं थ्रोबैक तस्वीरें, फैंस बोले- 'जैसी मां वैसी बेटी'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed