फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   MASOOM THE NEXT GENERATION SHEKHAR KAPUR INTERACTION WITH A WAITRESS LEAVES him IN TEARS HERE WHAT HAPPENED

Masoom The Next Generation: शेखर कपूर ने वेट्रेस से ली फिल्म बनाने की प्रेरणा, कहानी सुन छलक उठे थे आंसू

Fri, 13 Sep 2024 07:29 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 13 Sep 2024 07:29 PM IST
सार

ऑस्कर-नॉमिनेटेड और बाफ्टा विजेता फिल्म निर्माता शेखर कपूर अपनी अगली फिल्म 'मासूम...द नेक्स्ट जेनरेशन' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच फिल्म के नैरेशन सेशन के दौरान शेखर ने फिल्म को बनाने के पीछे की कहानी सुनाई। 

विज्ञापन
MASOOM THE NEXT GENERATION SHEKHAR KAPUR INTERACTION WITH A WAITRESS LEAVES him IN TEARS HERE WHAT HAPPENED
शेखर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

ऑस्कर-नॉमिनेटेड और बाफ्टा विजेता फिल्म निर्माता शेखर कपूर अपनी अगली फिल्म 'मासूम...द नेक्स्ट जेनरेशन' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच फिल्म के नैरेशन सेशन के दौरान शेखर ने फिल्म को बनाने के पीछे की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि फिल्म बनाने की प्रेरणा उन्हें एक वेट्रेस से मिली। वेट्रेस से उनकी मुलाकात आकस्मिक थी, लेकिन दोनों के बीच काफी भावुक बातचीत हुई। इस बातचीत ने शेखर के आत्मविश्वास को बढ़ा दिया और उन्होंने फिल्म को बनाने की ठानी। 

विज्ञापन

शेखर कपूर ने ली वेट्रेस से प्रेरणा

शेखर कपूर ने साझा किया कि उन्होंने असम में एक वेट्रेस से बातचीत की थी। उस दौरान वह उनके बैकग्राउंड के बारे में जानकर दंग रह गए थे। कपूर ने उनसे उनके घर, परिवार और खूबसूरत यादों के बारे में पूछा। हालांकि, जैसे ही कपूर ने उनसे उनकी दादी को लेकर सवाल किया वह फूट-फूटकर रोने लगीं। इस घटना ने शेखर कपूर को भावुक कर दिया। उन्होंने, वेट्रेस की कहानी से प्रेरणा ली और फिल्म में घर और रिश्तों के बीच के संबंध को उजागर किया। 

विज्ञापन


Inside Out 2: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'इनसाइड आउट 2', जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

घर का असली महत्व समझाती है 'मासूम...द नेक्स्ट जेनरेशन'

'मासूम...द नेक्स्ट जेनरेशन' को लेकर शेखर कपूर को भरोसा है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने में सफल रहेगी। यह मूवी साल 1983 की क्लासिक ‘मासूम’ की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। जाने माने फिल्म निर्माता ने इसकी कहानी के वास्तविक सार पर जोर दिया। कपूर ने कहा, 'जब लोग घर के बारे में बात करते हैं, तो इसे अक्सर प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट के रूप में देखा जाता है, जिसको मोनेटरी शब्दों में मापा जाता है, लेकिन घर मूल रूप से यादों के बारे में होता है। हर फर्नीचर, हर दीवार कुछ कहती है। फिल्म घर के इसी सार को दर्शाती है।'


Mirzapur: फिल्म 'मिर्जापुर' में पंकज त्रिपाठी की जगह ऋतिक बनेंगे कालीन भैया? बहस पर निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी

शेखर कपूर का वर्कफ्रंट 

‘मासूम... द नेक्स्ट जेनरेशन’ से कावेरी कपूर अपना अभिनय डेब्यू करने जा रही हैं। इसके उलट शेखर 'एबोनी मैकक्वी' नाम की एक म्यूजिकल फीचर फिल्म का भी निर्देशन करने वाले हैं। यह फिल्म चार्ली मैकगार्वे नाम के एक फुलबॉलर के किरदार के इर्द गिर्द घूमती है, जिसके सपने एक गंभीर चोट के कारण टूट जाते हैं। हालांकि, वह अपने जुनून के दम पर नया रास्ता खोचने मे सफल रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed