फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Marvel Studios: Guardians Of Galaxy Vol 3 Brand new trailer out film will release on may 5 2023

Marvel Studios: गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3 का ट्रेलर रिलीज, इस दिन लगेगा भरपूर एक्शन का जोरदार तड़का

Tue, 14 Feb 2023 12:08 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 14 Feb 2023 12:08 AM IST
सार

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स अपनी एक और सुपर हीरो फिल्म लाने की तैयारी में है। 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसका ट्रेलर लॉन्च हो चुका है।

विज्ञापन
Marvel Studios: Guardians Of Galaxy Vol 3 Brand new trailer out film will release on may 5 2023
गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स अपनी एक और सुपर हीरो फिल्म लाने की तैयारी में है। 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसका ट्रेलर लॉन्च हो चुका है।
विज्ञापन


गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3 हिंदी में...

इस साल हॉलीवुड की कई लोकप्रिय फिल्मों के सीक्वल रिलीज होने वाले हैं, जिनमें मार्वल स्टूडियोज की फिल्में भी शामिल हैं। इसी क्रम में गार्जियंस ऑफ गैलेक्सी वॉल्यूम 3 रिलीज होने वाली है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी रिलीज किया गया है। यह मार्वल स्टूडियो के लिए जेम्स गुन द्वारा निर्देशित इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है। 
विज्ञापन


फिल्म में क्रिस प्रैट, जोए सल्डाना, डेव बतिस्ता, कैरेन गिलन, पोम क्लेमेंटिफ ने प्रमुख किरदार निभाए हैं, जबकि विन डीजल ग्रूट की आवाज बने हैं। वहीं, रॉकेट को ब्रेडले कूपर ने आवाज दी है। डायरेक्टर जेम्स गुन ने निर्देशन के साथ इस फिल्म का स्क्रीनप्ले भी लिखा है। गार्जियंस ऑफ गैलेक्सी वॉल्यूम-3 पांच मई को अंग्रेजी के साथ तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जारी किए गए ट्रेलर में एक बार फिर गैलेक्सी के रक्षक बनकर पीटर क्विल की पूरी टीम लौटी है, जो सबको बचाने के लिए लड़ते नजर आ रहे हैं। लेकिन उनकी टीम में गमोरा की कमी खल रही है और उन्हें पीटर भी काफी मिस कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी पठान की रफ्तार, 20वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

बता दें कि, यह फिल्म गार्जियंस ऑफ गैलेक्सी वॉल्यूम-3, 2014 में आयी गार्जियंस ऑफ गैलेक्सी और 2017 में आयी गार्जियंस ऑफ गैलेक्सी वॉल्यूम 2 का सीक्वल है। साथ ही मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की 32वीं फिल्म है। यह मार्वल के फेज 5 के तहत रिलीज होने वाली फिल्मों का हिस्सा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Marvel India (@marvel_india)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed