फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   manynat dutt with sanjay dutt daughters

संजय दत्त जेल में, बड़ी बेटी आई चर्चाओं में

Mon, 28 Apr 2014 07:01 PM IST
Updated Mon, 28 Apr 2014 07:01 PM IST
विज्ञापन
manynat dutt with sanjay dutt daughters

अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने उनकी बेटी त्रिशाला दत्त के नए व्यवसाय में साथ देने के लिए हाथ बढ़ाया है। त्रिशाला संजय और उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा की संतान है और उन्होंने हेयर एक्टेंशन का कारोबार शुरू किया है। उनके पिता संजय दत्त इस समय जेल में हैं।

विज्ञापन


मान्यता ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, "यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि त्रिशाला दत्त ने 'किल्प इन हेयर एक्टेंशन' का व्यवसाय शुरू किया है। उनकी व्यवसायिक वेबसाइट का पता है 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ड्रीमट्रेसेनी डॉट काम'।"
विज्ञापन


त्रिशाला की मां रिचा शर्मा पेशे से अभिनेत्री थीं। उनकी 1996 में कैंसर से मौत हो गई थी। दत्त ने बाद में मान्यता से शादी की, जिनसे उनके जुड़वा बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूर है फिल्मों से

manynat dutt with sanjay dutt daughters

फिल्मी दुनिया के चकाचौंध से दूर पली-बढ़ी त्रिशाला ने वैसे तो कानून की पढ़ाई की है, लेकिन उनकी रुचि हमेशा से फैशन जगत और सौंदर्य प्रसाधनों में रही। उन्हें अपने खूबसूरत बालों के लिए हमेशा लोगों की प्रशंसा मिलती है।

ड्रीम ट्रीसेज हेयर एक्सटेंशन की संस्थापक होने के नाते त्रिशाला का मानना है कि लंबे और खूबसूरत बाल पाने के लिए नकली बाल लगाने का विकल्प सस्ता, टिकाऊ और आसान है, लेकिन त्रिशाला को चूंकि बाजार में इसकी पर्याप्त संभावना नहीं दिखी इसलिए उन्होंने खुद का हेयर एक्सटेंशन व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया।

संजय ने पहले ही साफ किया था

manynat dutt with sanjay dutt daughters

संजय दत्त पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनकी बेटी को फिल्मों में कोई रूचि नहीं है। हालांकि उसे भारत में भी कोई रूचि नहीं है। जब संजय दत्त जेल जा रहे थे तब भी त्रिशला भारत नहीं आई थी। त्रिशला भारतीय लड़कों में दिलचस्पी न होने की बात भी कह चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed