फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manyata dutt prepares blueprint of Sanjay Dutt's future

मान्यता चाहती हैं अमिताभ बच्चन के रास्ते पर चलें संजय दत्त

Wed, 09 Mar 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 09 Mar 2016 12:17 PM IST
सार

  • मान्यता दत्त संजय दत्त की फिल्मों में वापसी का ब्लूप्रिंट तैयार करने में लगी हैं।
  • उन्होंने ऐसी फिल्मों के लिए साफ मना कर दिया है जिनमें संजय को पारंपरिक ‘टोपोरी हीरोगिरी’ करते दिखाने की योजना थी।
  • संजय को लेकर एक दर्जन से ज्यादा जमे हुए निर्माता-निर्देशकों ने योजना बनी रखी है।

विज्ञापन
Manyata dutt prepares blueprint of Sanjay Dutt's future
संजय का करियर संवारने के लिए एक एजेंसी की सेवाएं ली जा रही हैं - फोटो : gettyimages

विस्तार

मान्यता दत्त संजय दत्त की फिल्मों में वापसी का ब्लूप्रिंट तैयार करने में लगी हैं। उन्होंने साफ बता दिया है कि वह अपने पति को भविष्य में किस तरह पर्दे पर देखना चाहती हैं। उनके आदर्श हैं अमिताभ बच्चन।
विज्ञापन


आपको हम पहले ही बता चुके हैं कि मान्यता दत्त अपने पति संजय दत्त के नए कमबैक की पूरी योजना बना रही हैं। अब संजय को लेकर मान्यता का नया प्लान भी सामने आ गया है।
विज्ञापन


जिसमें उन्होंने संजय का करियर आगे बढ़ाने की रूपरेखा बनाई है। यूं तो संजय का करियर संवारने के लिए एक एजेंसी की सेवाएं ली जा रही हैं मगर मान्यता उसे दिशा-निर्देश दे रही हैं। सूत्रों की मानें तो मान्यता चाहती हैं कि संजय अमिताभ बच्चन के नक्शे-कदम पर बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एजेंसी से कहा है कि वह संजय के लिए ऐसे रोल तलाश करें जैसे अमिताभ को उनकी दूसरी फिल्मी पारी में मिले। संजय के करिअर और इमेज बिल्डिंग का काम निर्माता-व्यवयासी मधु मेंटाना की कंपनी क्वान को दिया गया है। जो कई बॉलीवुड सितारों के करिअर की डील करती है।
 

संजय को लेकर एक दर्जन से ज्यादा जमे हुए निर्माता-निर्देशकों ने योजना बनी रखी है

Manyata dutt prepares blueprint of Sanjay Dutt's future
मान्यता का मानान है कि संजय को उम्र के हिसाब से रोल चुनने चाहिए - फोटो : gettyimages
संजय को लेकर एक दर्जन से ज्यादा जमे हुए निर्माता-निर्देशकों ने योजना बनी रखी है। कुछ से संजय और उनकी टीम मिल चुके हैं, कुछ को समय दिया गया है। मगर फैसले की बागडोर मान्यता ने संभाल रखी है।

उन्होंने ऐसी फिल्मों के लिए साफ मना कर दिया है जिनमें संजय को पारंपरिक ‘टोपोरी हीरोगिरी’ करते दिखाने की योजना थी। मान्यता का मानान है कि संजय को उम्र के हिसाब से रोल चुनने चाहिए और हीरोगिरी का मोह छोड़ना चाहिए। संजय 56 वर्ष के हो चुके हैं और उन्हें अमिताभ को अपना आदर्श बनाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अमिताभ ने हीरो के रूप में तूफान, लाल बादशाह, जादूगर, अजूबा और खुदा गवाह जैसी फिल्में पिटने के बाद 1992 में पचास साल की उम्र में फिल्मों से ब्रेक लिया था।

फिर सात-आठ साल बाद 57-58 की उम्र में मेजर साब और मोहब्बतें जैसी फिल्मों तथा टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति से धमाकेदार नई शुरुआत की थी। तब से आज तक अमिताभ ने मुड़ कर नहीं देखा।

जेल से आजादी के बाद संजय 

Manyata dutt prepares blueprint of Sanjay Dutt's future
नई फिल्म आते-आते संजय भी 57 के हो ही जाएंगे - फोटो : gettyimages
उनकी लोकप्रियता तथा करियर नई ऊंचाई छू रहे हैं। नई फिल्म आते-आते संजय भी 57 के हो ही जाएंगे। इस हिसाब से मान्यता का गणित बिल्कुल ठीक है। संजय उनके कहे अनुसार ही चल रहे हैं।

मान्यता ने संजय को सलाह दी है कि वह पुराने मित्र निर्माता-निर्देशकों के बजाय नए-युवा निर्देशकों के साथ काम करें जो सिनेमा में नए-नए आइडिये ला रहे हैं।

पिछले महीने पुणे के येरवडा जेल से आजादी के बाद संजय फिलहाल अपनी आजादी का आनंद मना रहे हैं। दोस्तों-परिचितों से उनका मिलना जारी है।

एक हफ्ते घर में रहने के बाद उन्होंने अब बाहर पार्टियों, शादियों और समारोहों में जाना शुरू कर दिया है। रिहाई के बाद अभी तक आधिकारिक रूप से संजय की किसी फिल्म की घोषणा नहीं हुई। केवल अटकलें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed