फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manushi Chilar and Miss World From Past Few Years Came Across Together To Fight Against Corona

कोरोना वॉरियर्स को मिला दुनिया भर की इन सुंदरियों का साथ, हौसला बढ़ाने एक साथ आईं बीते दशक की मिस वर्ल्ड

Wed, 29 Apr 2020 07:36 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 29 Apr 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Manushi Chilar and Miss World From Past Few Years Came Across Together To Fight Against Corona
Miss World - फोटो : Social Media

दुनिया के नौ अलग-अलग देशों की नौ मिस वर्ल्ड ने कोरोना वायरस के विरुद्ध फ्रंटलाइन योद्धाओं के तौर पर जंग लड़ रहे चिकित्सा कर्मियों को सैल्यूट करने के लिए हाथ मिलाया है। अपनी और अपने घरवालों की सुरक्षा के लिए घर पर ही रहने के विचार को प्रसारित करने के लिए 2011 से 2019 के बीच ताज जीतने वालीं इन खूबसूरत महिलाओं को मिस वर्ल्ड फाउंडेशन एक साथ लेकर आया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वेनेजुएला की मिस वर्ल्ड 2011 इवियन लुनासोल सरकोस कोलमेनरेस, चीन की मिस वर्ल्ड 2012 यू वेनेक्सिया, फिलीपींस की मिस वर्ल्ड 2013 मेघा यंग, दक्षिण अफ्रीका से मिस वर्ल्ड 2014 रोलेन स्ट्रॉस, स्पेन से मिस वर्ल्ड 2015 मिरेया लालगुना, प्यूर्टो रिको से मिस वर्ल्ड 2016 स्टेफनी डेल वेले, भारत की मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर, मैक्सिको से मिस वर्ल्ड 2018 वैनेसा पोंस डी लियोन और जमैका से मिस वर्ल्ड 2019 टोनी-एन्न सिंह महामारी पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एकजुट हुईं हैं।

विज्ञापन

Manushi Chilar and Miss World From Past Few Years Came Across Together To Fight Against Corona
manushi chillar - फोटो : instagram

इस बारे में मानुषी कहती हैं, "यह एक पहल है, जिसमें पिछले एक दशक की मिस वर्ल्ड को लोगों से घर पर रहने का आग्रह करते हुए देखने को मिलेगा। इसके जरिए हम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ ही दुनिया में फैली इस महामारी के दौरान फ्रंटलाइन योदधा के तौर पर अपनी भूमिका अदा कर रहे लोगों को सैल्यूट करेंगे।"

जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही मानुषी का ये भी कहना है कि इस संकट के समय दुनिया एकजुट है, यह दिखाने के लिए मिस वर्ल्ड द्वारा शुरू किया गया यह एक अनूठा और सकारात्मक अभियान है। वह कहतीं हैं, "हम सभी सकारात्मकता फैलाने और यह दिखाने के लिए आगे आए हैं कि हम अपने साहस, संघर्ष और परेशानी में एकजुट हैं। यह दिखाता है कि हम इसमें कितने जुड़े हैं और दुनिया का प्रत्येक नागरिक जरूरतमंदों की मदद के लिए कैसे कुछ कर सकता है। प्रत्येक वैश्विक नागरिक तक पहुंचने वाले इस अभियान का हिस्सा बनने को लेकर मैं सम्मानित हूं। हम एक साथ इस संकट से जूझ रहे हैं और हम इससे उबर जाएंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed