{"_id":"5e5410338ebc3ef39367a485","slug":"manushi-chhillar-gets-special-advice-for-the-character-of-sanyogita-in-akshay-kumar-film-prithviraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयोगिता के किरदार के लिए मानुषी को मिली खास नसीहत, फिल्म के सेट पर इसलिए साथ रखती हैं स्लेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संयोगिता के किरदार के लिए मानुषी को मिली खास नसीहत, फिल्म के सेट पर इसलिए साथ रखती हैं स्लेट
Tue, 25 Feb 2020 07:34 AM IST
Mishra Mishra
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 25 Feb 2020 07:34 AM IST
विज्ञापन
Manushi Chhillar
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर की पहली फिल्म 'पृथ्वीराज' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार ने महान राजा पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाया है। वहीं मानुषी उनके साथ राजकुमारी संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी। उन्होंने एक खास तस्वीर फिल्म के सेट से साझा करते हुए संकेत दिया कि उनका यह किरदार परदे पर काफी दमदार नजर आने वाला है। सामने आई उनकी तस्वीर में वह एक छोटे सी तख्ती (स्लेट) के साथ नजर आ रही हैं जिसपर राजकुमारी संयोगिता का स्केच बना हुआ है और लिखा है, 'संयोगिता, शेरनी की तरह दहाड़ो।'
इस बारे में मानुषी कहती हैं, 'पिछले कुछ समय से मुझे जब भी मौका मिलता है मैं डूडलिंग (तख्ती पर रेखाएं खींचना) शुरू कर करती हूं। इसके जरिए मैं अपना रचनात्मक पक्ष तलाशने की कोशिश करती हूं। मैं एक सुंदर ब्लैकबोर्ड के साथ यात्रा करती हूं और सेट पर ब्रेक के समय में चाक से इस पर कुछ न कुछ बनाना पसंद करती हूं। मुझे यह करना अच्छा लगता है। कुछ दिनों पहले फिल्म के निर्देशक ने एक मुलाकात के दौरान मुझसे कहा कि याद रखो कि तुम राजकुमारी संयोगिता हो और तुम्हें शेरनी की तरह दहाड़ना चाहिए। उनकी यह बात मेरे मन में बस गई। सेट पर मैंने इन बातों को जीना शुरू कर दिया। यह एक बहुत शक्तिशाली लीक है और ये राजकुमारी संयोगिता की भावना, साहस और बहादुरी को दर्शाती है।