Manushi Chhillar-Veer Pahariya: वीर पहाड़िया को डेट कर रही हैं मानुषी छिल्लर? अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ बताया सच
Manushi Chhillar-Veer Pahariya: मानुषी छिल्लर ने हाल ही में अभिनेता वीर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही उन्होंने वीर के साथ अपने संबंधों पर बात की।
विस्तार
मानुषी छिल्लर और वीर पहाड़िया के बीच कथित रोमांस की खबरें पिछले काफी समय से सुर्खियों में हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने आखिरकार इस पर सफाई दे दी है। पूर्व मिस वर्ल्ड ने डेटिंग की अटकलों को सिरे से नकारते हुए वीर को अपना अच्छा दोस्त बताया है और इससे ज्यादा कुछ नहीं। कई बार दोनों को साथ देखे जाने के बावजूद, मानुषी ने साफ तौर पर कहा कि उनके बीच कोई रोमांस नहीं है, बस एक मजबूत दोस्ती है।
अफवाहों का किया खंडन
मानुषी छिल्लर ने वीर पहाड़िया के साथ बिताए गए समय के बारे में भी बात की। अभिनेत्री ने बॉम्बे टाइम्स के साथ इंटरव्यू के दौरान अपने निजी जीवन के बारे में चल रही चर्चाओं के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरे निजी जीवन के बारे में लिखी गई बहुत सी बातें पूरी तरह से झूठी हैं और इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।'
दोस्ती को गलत समझ लेते हैं लोग
अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर फैंस के बीच लगातार बनी रहने वाली चर्चा के बारे में बात करते हुए मानुषी ने बताया कि कैसे लोगों की धारणा अक्सर दोस्ती को गलत तरीके से पेश करती है। उन्होंने कहा, 'अगर मैं अपनी फीमेल फ्रेंड्स के साथ बहुत ज्यादा समय बिताती हूं तो क्या इसका मतलब यह है कि मुझे लड़कों में कोई दिलचस्पी नहीं है? और अगर मैं किसी मेल फ्रेंड्स के साथ घूमती हूं तो क्या इसका मतलब यह है कि हम डेटिंग कर रहे हैं?'
निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करती हैं मानुषी
हालांकि, उन्होंने इन अटकलों पर सहमति भी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें यह देखकर मजा आता है कि लोग अभी भी लोगों को यह स्वीकार करने में मुश्किलें आती हैं कि एक लड़का और लड़की सिर्फ दोस्त हो सकते हैं। मानुषी ने यह भी बताया कि वह अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करती हैं, लेकिन इसका नकारात्मक पक्ष यह है कि इससे झूठी कहानियों को फैलने का मौका मिलता है। उन्हें अब चीजों को साफ करने की जरूरत महसूस नहीं होती, लेकिन वह समझती हैं कि उनकी चुप्पी अक्सर अटकलों को हवा देती है।
वीर पहाड़िया को बताया अच्छा दोस्त
वीर पहाड़िया के साथ नाम जुड़ने की खबरों के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने हंसते हुए जवाब दिया, 'हे भगवान, बेचारा वीर। ऐसा नहीं हो सकता। नहीं, हम डेटिंग नहीं कर रहे हैं, बिल्कुल नहीं। वह एक अच्छे दोस्त हैं। वह इतने प्यारे थे कि उन्होंने मुझे एक शादी के दौरान कंपनी दी, जहां मैं किसी को नहीं जानती थी। बस इतना ही। उनके साथ मेरी सिर्फ यही बातचीत है।'
Nayanthara: नयनतारा ने महिला दिवस पर मां के लिए लिखा खास संदेश, बोलीं- ‘आप जैसा होना असंभव है’