'मंटो' फेम वेदिका दत्त के हाथ लगी बड़ी फिल्म, मानसिक बीमारी से जूझती लड़की का निभाएंगी किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'मंटो' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने के बाद अभिनेत्री वेदिका दत्त के हाथ एक बड़ी फिल्म लग गई है। फिल्म का निर्देशन प्रभुराज कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'लिशा' है। इस फिल्म में वेदिका एक ऐसी लड़की का किरदार निभाएंगी जो बाइपोलर डिसआर्डर (एक तरह की मानसिक बीमारी) से जूझ रही हैं। जिसमें इंसान का मन लगातार कई हफ्तों या महीनों तक या तो बहुत ही उदास या बहुत ही खुश रहता है।
वेदिका ने इस फिल्म की पहले शेड्यूल की शुरुआत भोपाल में 24 जनवरी 2020 से शुरू कर दी है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'लिशा एक ऐसी फिल्म है जो मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है। मैं अपने आपको बहुत ही खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे इस तरह के निर्देशक के साथ अपने करियर के शुरुआत में ही काम करने का मौका मिला है। प्रभु सर खुद में ज्ञान का भंडार है। शूटिंग के दौरान मैंने उनसे बहुत कुछ सीखने की कोशिश की है। मैं उम्मीद करती हूं कि मैं इस तरह के निर्देशक के साथ न्याय कर सकूं।
तमाम एड फिल्म्स में काम कर चुकी वेदिका के बारे में 'लुप्त' के निर्देशक रह चुके प्रभुराज कहते हैं कि वेदिका के अंदर एक ऐसी काबिलियत है जिसे सभी को देखना चाहिए। फिल्म के लिए मैं एक नए चेहरे को ढूंढ रहा था जो आजाद हों और फिल्म के दायित्व को उठा सके। मेरी खोज वेदिका पर आकर खत्म हुई। वह बहुत ही काबिल और मेहनती है। शेक चिली फिल्म्स और दिनेश कुमार दुबे द्वारा निर्मित यह फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। यह फिल्म सिर्फ भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी देखी जा सकेगी। मेकर्स को उम्मीद हो कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करे।