फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manikarnika Kangana Ranaut to direct a love story next

मणिकर्णिका के बाद अब लव स्टोरी डायरेक्ट करने जा रहीं कंगना, बाहुबली के राइटर लिखेंगे फिल्म की कहानी

Sat, 29 Dec 2018 06:55 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 29 Dec 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
Manikarnika Kangana Ranaut to direct a love story next
कंगना रनौत

कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर देखने के बाद ये कहा जा रहा है कि कंगना ने महफिल ही लूट ली है। इस फिल्म से कंगना ने डायरेक्शन में कदम रखा है और भविष्य में कई फिल्में डायरेक्ट करने की उम्मीद रखती हैं।

विज्ञापन


निर्देशक बनने पर कंगना ने कहा था- "मुझे लग रहा था कि मेरा एक हिस्सा सड़ रहा है क्योंकि मैं निर्देशक के तौर पर खुद को व्यक्त नहीं कर पा रही थी। जब मैं निर्देशन करने उतरी तो कोई दबाव नहीं था...सिर्फ लक्ष्य था...निर्देशन मेरा पहला प्यार है।
विज्ञापन


मणिकर्णिका रिलीज के बाद कंगना के पास मेंटल है क्या और पंगा जैसी फिल्में हैं। इस फिल्म में कंगना के साथ राजकुमार राव नजर आने वाले हैं।

अपनी अगली फिल्म को डायरेक्ट कर रही कंगना ने बताया कि "मेरी फिल्म के लेखक वास्तव में अच्छे हैं और वे मेरा समर्थन करते हैं। मेरी अगली फिल्म केवी विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखी जा रही है, जिन्होंने बाहुबली और मणिकर्णिका फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है। फिल्म एक प्रेम कहानी होगी। लेकिन अलग तरह की फिल्म कहानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब देखना ये है कि लव स्टोरी को कंगना किस तरह से डायरेक्ट करती हैं और फैंस उनकी फिल्में कितनी पसंद करते हैं।


बात करें मणिकर्णिका की तो फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की कहानी केवी विजयेंद्र ने लिखी है। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत ने तलवारबाजी से लेकर घुड़सवारी तक कई चीजों को सीखा है। वह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। खास बात यह है कि कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' और इमरान हाशमी की फिल्म 'चीट इंडिया' के साथ रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed