फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mani Ratnam’s next film to go on floors in January, 2018

जनवरी में फ्लोर पर आएगी मणिरत्नम की ये मल्टीस्टारर मूवी

Mon, 18 Sep 2017 03:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Mon, 18 Sep 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
Mani Ratnam’s next film to go on floors in January, 2018
maniratnam and arvind swami
वेटरन फिल्ममेकर मणिरत्नम अपनी अगली फिल्म तमिल में बना रहे हैं। ये फिल्म मल्टीस्टारर होगी, जिसमें अरविंद स्वामी, विजय सेतुपति, सिंबू और फहद फासिल जैसे बड़े स्टार नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है, पर माना जा रहा कि ये फिल्म जनवरी 2018 तक फ्लोर पर आ जाएगी। 
विज्ञापन


मणिरत्नम के बेटे के साथ लूट, मां ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद
विज्ञापन


मणिरत्नम के इस अगले बड़े प्रोजेक्ट के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ऑस्कर विनर म्यूजीशियन ए आर रहमान म्यूजिक देंगे, जो पहले भी मणिरत्नम के लिए काम कर चुके हैं। खबरों की मानें तो बेहद बड़े बजट में बनने जा रही इस फिल्म में ज्योतिका और ऐश्वर्या राजेश भी अहम भूमिकाओं में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'रजनीकांत राजनीति में आए, तो थाम लूंगा हाथ'

मणिरत्नम और अरविंद स्वामी पहले भी बड़ी फिल्में दे चुके हैं, जिसमें 'रोजा', 'थलपति', 'बॉम्बे', और 'कादल' जैसी बड़ी फिल्में हैं। 'रोजा' और 'बॉम्बे' तो नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्में रही हैं। मणिरत्नम की इस फिल्म से जुड़े विजय सेतुपति, सिंबू और फहद फासिल जैसे बड़े स्टार पहली बार उनके साथ काम करेंगे।

महेश बाबू की 'स्पाइडर' यूट्यूब पर वायरल, 4.7 मिलियन लोगों ने देखा ट्रेंडिंग ट्रेलर

इस फिल्म के लिए संतोष सिवन कैमरे का काम संभालेंगे, तो श्रीकर प्रसाद पर एडिटिंग की जिम्मेदारी होगी।

इस फिल्म के लिए भी दो और हीरोइनों का चयन होना है, जिसकी तलाश फिल्ममेकर शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed